{"_id":"5ee51c048ebc3e4332364d83","slug":"next-four-days-may-be-rainfall-bareilly-news-bly4091881182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले चार दनि भी बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले चार दनि भी बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पिछले कई दिनों से धूप का प्रकोप झेल रहे शहरवासियों को शनिवार की शाम तपिश से कुछ हद तक निजात मिली। दिन भर घने बादल छाए रहे। शाम को जैसे ही मगर निम्न वायुदाब क्षेत्र बना तो हल्की बारिश हुई। जिससे तापमान में भी करीब दो डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग ने चार दिनों तक कमोवेश ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद जताई है।
शनिवार की सुबह से ही घने बादलों के छाए रहने का सिलसिला जारी रहा। दोपहर में तेज हवाएं चलने के कारण बादल छंटने से तीखी धूप हावी हुई और लोग पसीने से तरबतर हुए। दोपहर बाद शाम करीब पांच बजे मौसम का मिजाज फिर से बदलने लगा। अचानक शहर में निम्न वायुदाब क्षेत्र बनने के बाद कुछ ही देर में घने बादल शहर पर मंडराने लगे। जिसके चलते शहर के कुछ इलाकों में करीब आधे घंटे तक तेज बारिश तो कहीं महज बूंदाबांदी ही हुई। इसके बाद हवाएं शांत होने से एक बार फिर से उमस हावी हो गई। देर रात रहरह कर छा रहे बादलों ने फिर बूंदाबांदी कर न्यूनतम तापमान में गिरावर्ट दर्ज कराई। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता ने आगे भी ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार जताए हैं। शनिवार को तापमान अधिकतम सामान्य से एक डिग्री कम 37.7 डिग्री और न्यूनतम 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 0.9 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।