फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Newlywed woman stops leaving home after being threatened for resisting molestation.

Bareilly News: छेड़खानी का विरोध करने पर धमकाया, नव विवाहिता ने घर से निकलना छोड़ा

Sun, 28 Jun 2026 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 28 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Newlywed woman stops leaving home after being threatened for resisting molestation.
भोजीपुरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में दूसरे समुदाय के दो युवकों ने नव विवाहिता से छेड़खानी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के चलते पीड़िता ने घर से निकलना छोड़ दिया है। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ ही एक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि 25 जून को शाम करीब आठ बजे वह अपने घर से ताई सास के घर जा रही थी। रास्ते में निसार अहमद नाम के युवक ने हाथ पकड़ लिया। इसी दौरान उसका साथी इमरान भी आ गया। दोनों ने छेड़खानी की। शिकायत करने की बात कहने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

जैसे-तैसे वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। जानकारी पति को दी। परिजन 26 जून को भोजीपुरा थाने पहुंचे। तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने जांच करने के बाद शनिवार को निसार अहमद व इमरान के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि दबंगों की धमकी से पीड़िता और परिवार सहमा हुआ है। नव विवाहिता ने डर के चलते घर से निकलना भी छोड़ दिया। इस मामले में एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। विवेचना की जा रही है। तथ्यों के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed