फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Newly married woman thrown out of home for dowry

Bareilly News: दहेज की खातिर नवविवाहिता को घर से निकाला

Wed, 25 Sep 2024 05:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman thrown out of home for dowry
शीशगढ़। दहेज में दो लाख रुपये नकद, एक बाइक और 15 बीघा जमीन न देने पर ससुरालियों ने नवविवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। शिकायत पर पुलिस ने पति सहित सात ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना मीरगंज के गांव गोरा लोक नाथपुर निवासी संध्या पुत्री सुरेन्द्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह दो माह पूर्व थाना शीशगढ़ के गांव भोला नबीपुर निवासी अनुकूल सिंह पुत्र ओमवीर सिंह के साथ हुआ था। अब दहेज में दो लाख रुपये नकद, एक बाइक और 15 बीघा जमीन का बैनामा कराने की मांग कर प्रताड़ित करने लगे। इन्कार करने पर एक माह पूर्व पीटकर घर से निकाल दिया। तभी से विवाहिता अपने मायके में रह रही है। शिकायत पर पुलिस ने पति अनुकूल सिंह, शिशुपाल सिंह, छितिज, रूवी, रितू, अनिल सिंह उर्फ बिल्लू व भूपेंद्र आदि के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed