फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Newly married commits suicide after Husband hangs his life in Lakhimpur Kheri

यूपी: पति ने घर में और पत्नी मायके में फंदे पर लटककर दी जान, मौत से पहले दोनों ने मोबाइल पर एक दूसरे से की बात

Tue, 13 Oct 2020 11:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 13 Oct 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
Newly married commits suicide after Husband hangs his life in Lakhimpur Kheri
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के महेवागंज में मायके में मौजूद पत्नी से मोबाइल पर हुई अनबन के बाद पति ने सोमवार रात दुपट्टे के फंदे से फांसी लगा कर जान दे दी। उधर, पति की मौत की सूचना मिलते ही कुछ देर बाद पत्नी भी फंदे पर लटक गई। 
विज्ञापन


नवदंपती की मौत से दो परिवारों में कोहराम मचा है। पुलिस को खबर किए बिना घर वालों ने एक साथ दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिसौना निवासी सुशील के पुत्र अखिलेश वर्मा (21) की शादी करीब छह माह पहले सीतापुर जिले के थाना हरगांव के गांव अबरीपुर निवासी रमेश वर्मा की पुत्री अर्चना (19) से हुई थी। 
विज्ञापन


शादी से दंपती और उनका परिवार काफी खुश था। करीब दस दिन पहले महिला मायके गई थी। परिजनों के मुताबिक सोमवार शाम युवक ने पत्नी से मोबाइल पर कल विदा कर उसे घर ले आने की बात कही। लड़की ने कुछ दिन बाद आने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर दोनों के बीच बहस हुई। युवक ने नाराजगी जताते हुए बीच में ही फोन काट दिया और ऊपरी मंजिल पर अपने कमरे में चला गया। रात करीब साढ़े दस बजे कमरे में पंखे से युवक का शव लटकते देख घर में कोहराम मच गया। 

उधर, रात में ही पति के फंदे से लटककर आत्महत्या की खबर से विचलित पत्नी ने भी मायके में दुपट्टे का फंदा गले में डालकर जान दे दी। मायके पक्ष के लोग रात में ही बेटी का शव लेकर उसकी ससुराल पहुंचे। परिजन के करुण क्रंदन से गांव में मातम फैल गया।

एक ही चिता पर किया दोनों का अंतिम संस्कार
मंगलवार सुबह गांव किनारे नव दंपती के शवों को एक ही चिता पर लिटाया गया। मृतक के पिता ने एक साथ बेटे और बहू को मुखाग्नि दी। यह देख वहां मौजूद भीड़ की आंखों से आंसू छलक उठे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed