फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Newborn thrown after birth .. The childless couple adopted

जन्म के बाद नवजात का फेंका.. नि:संतान दंपती ने अपनाया

Sat, 29 Feb 2020 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
Newborn thrown after birth .. The childless couple adopted
नवजात बच्ची के साथ रेहाना। - फोटो : अमर उजाला, बरेली

नवाबगंज के मोहल्ला गांधी टोला में खाली पड़े प्लाट में कपड़े में लिपटी मिली बच्ची

विज्ञापन
नवाबगंज। बच्ची के जन्म देने के बाद एक ने फेंका तो दूसरी मां ने अपना लिया। भीड़ जुटी तो सभी जन्म देने वाली महिला को कोसते रहे। बच्ची की मासूमियत देखकर हर कोई मर्माहत था। इसी बीच एक नि:संतान दंपती ने उसे अपना लिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल देखरेख के लिए दंपती को बच्ची सौंपी गई है।

कस्बे के मोहल्ला गांधी टोला में शुक्रवार रात 10 बजे के करीब हाजी परवेज के खाली पडे़ प्लाट में कपडे़ के थैले में नवजात बच्ची को कोई रख कर चला गया। इसी बीच उधर से गुजर रहे लोगों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। धीरे-धीरे भीड़ जुटी तो सभी जन्म देने वाली महिला को कोसने लगे। इस दौरान कस्बे की रेहाना पहुंची तो बच्ची को उठा लिया और उसे अपना लिया। रेहाना की कोई संतान नहीं है। उसके भाई सफी ने बताया कि रेहाना अपनी बच्ची की तरह ही पालेगी। इधर, रेहाना बच्ची को लेकर घर पहुंची तो उसे देखने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed