{"_id":"69daa8c41756363dca03280f","slug":"newborn-footprints-convey-the-message-of-safe-motherhood-and-healthy-baby-bareilly-news-c-4-bly1053-862095-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नवजात के पदचिह्न से सुरक्षित मातृत्व-स्वस्थ शिशु का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नवजात के पदचिह्न से सुरक्षित मातृत्व-स्वस्थ शिशु का संदेश
विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस पर नगर, देहात के स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवतियों की जांच की गई। उन्हें प्रसव पूर्व और बाद में देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। सीबीगंज शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) पर नवजात के पदचिह्न से सुरक्षित मातृत्व-स्वस्थ शिशु का संदेश दिया गया।
चिकित्साधिकारी डॉ. मधु गुप्ता ने गर्भवतियों को समय पर पंजीकरण कराने, कम से कम चार प्रसव पूर्व जांच (एएनसी), आयरन, कैल्शियम दवा के सेवन, टीकाकरण, संतुलित आहार लेने आदि के बारे में बताया। फुट प्रिंट थीम के आयोजन में प्रतिभागी उत्साहित दिखे। फिर पोस्टर से जागरूकता संदेश के जरिये आशा कार्यकर्ताओं व एएनएम ने मातृ स्वास्थ्य, पोषण, संस्थागत प्रसव की जरूरत बताई। यहां हृदेश, सरिता, मनमोहन, मोनू, सूरज समेत आशा कार्यकर्ता, एएनएम और गर्भवती मौजूद रहीं।