फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New Year will be celebrated as soon as the hands of the clock unite at night.

Bareilly News: रात में घड़ी की सुइयां एकजुट होते ही मचेगा नए साल का धमाल

Tue, 31 Dec 2024 03:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
New Year will be celebrated as soon as the hands of the clock unite at night.
बरेली। रात में जैसे ही घड़ी की सुइयां एकजुट होंगी, वर्ष 2024 विदा हो जाएगा और 2025 का आगाज होगा। इसके साथ ही घरों से लेकर होटलों तक नए साल का धमाल शुरू हो जाएगा। इस लम्हे को खास बनाने के लिए शहरवासी तैयारियों में जुटे हैं। कोई परिवार के साथ अपने घर में नए साल का स्वागत करेगा, तो कुछ लोग दोस्तों के साथ होटल या विशेष स्थान पर जश्न मनाने की योजना बना रहे हैं। कुछ लोग धार्मिक स्थलों पर जाकर अपने आराध्य का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

गिरजाघरों में देर रात से ही विशेष प्रार्थना सत्र का आयोजन किया जाएगा। जबकि मंदिरों, गुरुद्वारों में सुबह से नववर्ष के कार्यक्रम होंगे। लोग आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ अपने नए साल की शुरुआत करेंगे और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। धार्मिक स्थलों को फूलों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। साथ ही, विशेष प्रसाद की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन




इस अवसर को भुनाने के लिए शहर के क्लब्स और होटल्स की ओर से भी विशेष तैयारियां की गई हैं। वहां डीजे नाइट्स और बैंड परफॉर्मेंस लोगों को थिरकने पर मजबूर करेंगे। लुमिनिक डांस शो और थीम बेस्ड कार्यक्रम जश्न में चार चांद लगाएंगे। भारतीय, कॉन्टिनेंटल, चाइनीज और इटैलियन व्यंजन जश्न में स्वाद का तड़का लगाएंगे। लाइव बैंड परफॉर्मेंस और डीजे में स्थानीय और बाहरी कलाकार अपनी प्रतिभा से शाम को सुरमई बनाएंगे। हॉरर, हैलोविन, डिस्को, बॉलीवुड जैसी आकर्षक थीम्स पर पार्टियां होंगी। भव्य आतिशबाजी और मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आयोजनों में शामिल होने के लिए विशेष एंट्री पैकेजेस रखे गए हैं। इनमें कपल एंट्री पैकेज 2,500 से 8,000 रुपये तक उपलब्ध है। स्टैग एंट्री पैकेज की कीमत 1,500 से 5,000 रुपये तक रखी गई है। इन पैकेजेस के अंतर्गत अनलिमिटेड खाना-पीना, डीजे, डांस का लुत्फ लिया जा सकेगा।

यहां होंगे आयोजन
- डीजे अंकित रोहिडा लाइव, होटल ग्रैंड निरवाना
- डीजे विशाल, जेएम विस्तारा
- इंडी ट्रिग बैंड और डीजे गैरी, होटल रमाडा
- डीजे फरमान और लुमिनिक डांस शो, इनफिनिटी
- पांडा ऑन बीट्स, देजा वू लाउंज
संवाद
- डीजे जेडी, गूंज
- गिद्दा बैंड और डीजे नीहा, मोक्ष-द सोशल क्लब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed