फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   new twist in case of SO nude video call with woman in bareilly

अश्लीलता मामले में नया मोड़: हनीट्रैप का बताया जा रहा मामला, SO पर मुकदमा कराने वाली महिला पर लग रहे आरोप

Sat, 10 Jun 2023 12:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Jun 2023 12:02 PM IST
सार

निलंबित एसओ पर मुकदमा कराने वाली महिला भी अब जांच के घेरे में आ गई है। उसके खिलाफ गंभीर आरोप लग रहे हैं। उसे हनीट्रैप की मास्टरमाइंड बताकर अफसरों को साक्ष्य सौंपने का दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन
new twist in case of SO nude video call with woman in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में अश्लीलता के मामले में फंसकर निलंबित हुए पीलीभीत के थाना घुंघचई के एसओ पर रिपोर्ट दर्ज कराने वाली महिला भी जांच के घेरे में आ गई है। उसके खिलाफ शिकायतें शुरू हो गई हैं। उसे हनीट्रैप की मास्टरमाइंड बताकर अफसरों को साक्ष्य सौंपने का दावा किया जा रहा है। वहीं, महिला की ओर से भी शिकायतें की जा रही हैं। एसएसपी सभी शिकायतों की जांच करा रहे हैं।

विज्ञापन


हाल ही में शहर की एक महिला की ओर से बारादरी थाने में रिपोर्ट कराई गई थी। इसमें पीलीभीत थाने के घुंघचई में तैनात एसओ राजेंद्र सिंह सिरोही को नामजद किया गया था। बरेली एसएसपी की रिपोर्ट पर पीलीभीत एसपी ने सिरोही को निलंबित कर दिया था। अब इस मामले को हनीट्रैप से जोड़कर शिकायतें की जा रही हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- पति की शर्मनाक करतूत: बेटी के अश्लील फोटो देख पिता की हार्ट अटैक से मौत, सामने आया पति का घिनौना चेहरा
विज्ञापन
विज्ञापन



संजय नगर की महिला ने रिपोर्ट कराने वाली महिला के कथित पत्रकार देवर पर अपने साथ दुष्कर्म करने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाकर बारादरी थाने में तहरीर दी है। साथ ही महिला के बेटे पर अपनी बेटी से छेड़खानी का आरोप भी लगाया है। बताया है कि महिला व पत्रकार दोनों मिलकर लोगों को फंसाते हैं और वीडियो बनाते हैं। कई पुलिसकर्मियों को भी ये फंसा चुके हैं।

रिटायर कर्मी व समाजसेवी ने की शिकायत

गांधी नगर निवासी सिंचाई विभाग से रिटायर कर्मचारी ने एसएसपी को पत्र देकर महिला व कथित पत्रकार पर उसे फंसाने और आठ लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया। बताया कि वह सवा दो लाख रुपये दे भी चुके हैं, अभी ये लोग छह लाख रुपये और मांग रहे हैं। 
 

यह भी पढ़ें- UP News: बदायूं में चूहे, कुत्ते के बाद अब सांप मारने पर मुकदमा, आरोपी बोला- डस लेता तो कौन जिम्मेदार होता


एक महिला समाजसेवी ने कैंट थाना प्रभारी को तहरीर देकर महिला और उनके साथी पर गलत काम के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। ऐसा न करने पर उसके पिता व भाई को फंसाने की धमकी देने का आरोप है। वहीं, एसओ पर रिपोर्ट कराने वाली महिला ने एसएसपी को इसी महिला समाजसेवी के खिलाफ पत्र देकर धर्मांतरण कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।


यह भी पढ़ें-  गुरु-चेले की काली करतूत: अनुष्ठान के बहाने शिष्या को गन्ने के खेत में बुलाया, दोनों ने लूटी आबरू
 

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि एसओ घुंघचई पर कार्रवाई के बाद से ही दोनों पक्षों की कुछ शिकायतें व साक्ष्य मिल रहे हैं। सभी मामलों में पुलिस को गंभीरता से जांच करने के निर्देश दिए हैं। हनीट्रैप जैसे साक्ष्य मिले तो भी दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed