फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New sector not allowed, textile market closed

नए सेक्टर को अनुमति नहीं, कपड़ा बाजार बंद

Mon, 11 May 2020 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
New sector not allowed, textile market closed
बरेली के कटरा मानराय में खुली कपड़े की थोक की दुकान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। जिला प्रशासन ने रविवार को किसी भी व्यापारिक सेक्टर में गतिविधियों की अनुमति नहीं दी है। उधर तीसरे दिन थोक कपड़ा बाजार भी शाम चार बजे बंद हो गया। प्रशासन इस बाजार में कारोबार संचालन की अवधि नहीं बढ़ाई है। दिन तक चला थोक कपड़ा बाजार रविवार शाम बंद हो गया। जबकि 70 दुकानदारों को सिर्फ एक दिन की अनुमति मिली थी, इसलिए एक दिन आधा अधूरा कारोबार हुआ।
विज्ञापन

थोक कपड़ा बाजार तीसरे दिन बंद हो गया। रविवार सुबह से ही कपड़ा बाजार में कारोबारी गतिविधियां शुरू हो गईं थीं। दुकानदारों को उम्मीद थी कि शायद परमिशन आगे बढ़ जाएगी। लेकिन देर शाम को एडीएम प्रशासन ने होलसेल कपड़ा एसोशिएशन अध्यक्ष अनुपम कपूर और भाजपा नेता आदेश प्रताप सिंह को फोन कर कहा कि सोमवार को कपड़ा बाजार न खोला जाए। आगे कभी कोई अनुमति मिलने पर ही दुकानें खोली जाएं। इससे दुकानदार मायूस दिखे। रविवार दोपहर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से गारमेंट, हौजरी, ड्राईफ्रूट्स आदि कारोबारी अपनी दुकानें खुलवाने के लिए पहुंचे। मंत्री के दिल्ली में होने के कारण उनके एपीएस आलोक माथुर ने प्रशासन से बातकर जनहित में कोई रणनीति बनाने का आग्रह किया। उन्होंने सुझाव दिया कि अलग-अलग दिनों में कारोबारी सेक्टर खुलवाए जाएं। सीमित समय और दिनों के लिए विभिन्न बाजार और दुकानें खुलवाई जा सकती हैं। डीएम ने कहा है कि व्यापारिक गतिविधियां शुरू कराने के लिए कार्ययोजना विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed