Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New passport fee rates come into effect; 10% discount for the elderly and children.

Bareilly News: पासपोर्ट बनवाने की नई शुल्क दरें लागू, बुजुर्गों-बच्चों को 10% छूट

Sat, 07 Nov 2026 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
New passport fee rates come into effect; 10% discount for the elderly and children.
बरेली। विदेश में नौकरी, पढ़ाई और पर्यटन की तैयारी कर रहे लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए अब अधिक शुल्क देना पड़ रहा है। हालांकि, बुजुर्गों और आठ वर्ष तक के बच्चों को इसमें दस फीसदी छूट दी जा रही है। पासपोर्ट खोने या क्षतिग्रस्त होने पर नया बनवाने के लिए भी जेब ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक, बरेली क्षेत्रीय कार्यालय से बरेली, अमरोहा, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बदायूं, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, पीलीभीत, शाहजहांपुर जिले संबद्ध हैं। बरेली में मुख्य कार्यालय समेत एक पासपोर्ट सेवा केंद्र, जबकि अन्य जिलों में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र हैं। यहां नई दरों पर आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। रोजाना करीब 14 सौ आवेदन होते हैं। पासपोर्ट अधिकारी ने बताया कि नई व्यवस्था में 36 पृष्ठ वाले पासपोर्ट के लिए शुल्क पांच हजार, तत्काल सेवा में 7,500 रुपये है, जबकि 60 पृष्ठ वाले पासपोर्ट के लिए क्रमश: छह हजार, 8,500 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन


नए पासपोर्ट पर छूट, नवीनीकरण में नई दरें लागू
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के मुताबिक, आठ वर्ष तक के बच्चों और 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को नए पासपोर्ट आवेदन पर शुल्क में दस फीसदी की छूट मिलेगी, लेकिन यह छूट नवीनीकरण के मामलों में लागू नहीं होगी। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए 36 पृष्ठ वाले नए पासपोर्ट या नवीनीकरण का शुल्क 1,750 रुपये, तत्काल सेवा में 4,250 रुपये रहेगा। नाबालिग के खोए या क्षतिग्रस्त पासपोर्ट लेने के लिए सामान्य श्रेणी में 4,250 रुपये, जबकि तत्काल में 6,750 रुपये शुल्क है। नई शुल्क दरों पर ही पोर्टल पर आवेदन हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सत्यापन का लागू हुआ शुल्क
केंद्र सरकार से लागू नई शुल्क व्यवस्था में पुलिस क्लीयरेंस प्रमाणपत्र (पीसीसी) यानी सत्यापन, सरेंडर प्रमाणपत्र, ग्लोबल एंट्री प्रोग्राम सत्यापन व अन्य प्रमाणपत्रों के लिए 500 के बजाय अब 750 रुपये शुल्क देना पड़ रहा है। इसमें तत्काल व्यवस्था नहीं है। सभी शुल्क ऑनलाइन पोर्टल पर जमा होंगे। वयस्क पासपोर्ट की वैधता 10 वर्ष रहेगी। नाबालिग का पासपोर्ट पांच वर्ष या 18 वर्ष की आयु तक, जो पहले हो, वैध रहेगा।

कल भी खुले रहेंगे पासपोर्ट सेवा केंद्र
बरेली और इससे संबद्ध सभी पासपोर्ट सेवा केंद्र, पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र 11 जुलाई को खुले रहेंगे। इसके लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट जारी कर दिए गए हैं, जो कि वेबसाइट passportindia.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed