फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New government took oath, promised to brighten the city

Bareilly News: नई सरकार ने ली शपथ, नगर चमकाने का वादा

Sat, 27 May 2023 02:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 27 May 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
New government took oath, promised to brighten the city
आंवला/ नवाबगंज। जिले की दो नगर पालिका परिषद और नौ नगर पंचायतों के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को सादगी के साथ संपन्न हुआ। क्षेत्रों के एसडीएम ने सभी अध्यक्षों व सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान अध्यक्ष और सदस्यों ने मिलजुलकर क्षेत्र के विकास की बात कही।
विज्ञापन

नवाबगंज के श्री कृष्णा इंटर कॉलेज में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम राजेश चंद्रा ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता राठौर व 25 सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। प्रेमलता राठौर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने मुझे आर्शीवाद देकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरी उतरने का पूरा प्रयास करुंगी। नवाबगंज को आदर्श नगर पालिका बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, वन मंत्री डाॅ. अरुण कुमार, सांसद संतोष गंगवार, आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि गंगवार, नवाबगंज विधायक डा. एमपी आर्य, बिथरी विधायक राघवेंद्र शर्मा, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरेंद्र सिंह राठौर, एमएलसी महाराज सिंह, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त,एमएलसी हरि सिंह ढिल्लों आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बिशारतगंज नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित समारोह में एसडीएम आंवला गोविंद राम मौर्य ने सबसे पहले चेयरमैन मोहम्मद ताज उर्फ लाल मियां को शपथ दिलाई। इसके बाद सभासद नीतू गौतम, माया देवी, कदीर अहमद, रमेश यादव, कमालुद्दीन मंसूरी, बबलू मौर्य, वशिष्ट गोस्वामी उर्फ लालन, मौजमा बेगम अंसारी, आसमीन, साकरा बेगम, दानिश मजहर और प्रदीप साहू को शपथ दिलाई गई। सिरौली में शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष चमन सकलैनी ने कस्बे के चहुंमुखी विकास का वादा करते हुए सभी 14 सभासदों का सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि कस्बे के हर नागरिक उनका परिवार है। समारोह में गुड्डू खान, वासिद खान, आकिल खान, सुरेश पांडे, कलीम खां, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकैलैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत फरीदपुर में एसडीएम बहेड़ी अजय उपाध्याय ने नव निर्वाचित अध्यक्ष धरमा देवी और सभी 10 वार्ड के सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। धरमा देवी ने कहा कि फरीदपुर को आदर्श नगर पंचायत बनाया जाएगा। उन्होंने सभी वार्ड सभासदों से सहयोग की अपील की। नगर पंचायत देवरनियां के नवनिर्वाचित चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी और 13 सभासदों ने मुंडिया रोड स्थित स्टार पैलेस में शपथ ली।

शेरगढ़ नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बुद्धसेन मौर्या और 12 वार्ड के पार्षदों को एसडीएम ने शपथ दिलाई। इस दौरान सांसद संतोष गंगवार, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, वीरेंद्र गंगवार उर्फ बीरु, पूर्व मंत्री बहोरन लाल मौर्य और छत्रपाल सिंह गंगवार के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा मौजूद रहे।

शाही के गांधी इंटर कॉलेज में नवनिर्वाचित चेयरमैन वीरपाल और सभासदों को एसडीएम मीरगंज उदित पवार ने शपथ दिलाई। फतेहगंज पश्चिमी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष इमराना बेगम ने शपथ ग्रहण के बाद कहा कि कस्बे का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। शपथ ग्रहण के बाद समर्थकों की भीड़ के साथ वह घर पहुंची। शीशगढ़ नगर पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीलोफर ने जूनियर हाईस्कूल शीशगढ़ में सभासदों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed