फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New gang of eight gangsters listed including Rajeev Rana in Bareilly

UP: बरेली गोलीकांड का मुख्य आरोपी राजीव राना भूमाफिया घोषित, गिरोह में 33 सदस्य; एसएसपी ने की ये कार्रवाई

Tue, 12 Nov 2024 11:55 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Nov 2024 11:55 AM IST
सार

Bareilly News: गोलीकांड के मुख्य आरोपी राजीव राना समेत आठ गैंगस्टरों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। जिले में आठ नए गिरोह पंजीकृत किए गए हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गलत तरीके से कमाई गई संपत्ति का चिह्नांकन किया जाएगा।

विज्ञापन
New gang of eight gangsters listed including Rajeev Rana in Bareilly
गोलीकांड का आरोपी राजीव राना

विस्तार

बरेली के पीलीभीत बाइपास पर हुई फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी राजीव राना को भूमाफिया सरगना बनाकर 33 सदस्यों के साथ उसका गिरोह बना दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि राजीव राना के अलावा सात और गिरोह पंजीकृत किए गए हैं। कुल आठ गिरोहों में 57 सदस्यों समेत 65 अपराधी पंजीकृत किए गए।

विज्ञापन


22 जून को पीलीभीत बाइपास पर हुई फायरिंग के मामले में राजीव राना व आदित्य उपाध्याय ग्रुप में अंधाधुंध गोलियां तड़तड़ाई थीं। गोलीकांड के वीडियो पूरे देश में वायरल हुए थे। शहर की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई थी। अब एसएसपी ने इस प्रकरण समेत कई और घटनाओं में कार्रवाई की है। कुल आठ गिरोह पंजीकृत किए गए हैं। 
विज्ञापन


ये गिरोह भी पंजीकृत 
पुलिस ने हथियार तस्कर लालाराम निवासी मुड़िया हाफिज थाना भोजीपुरा और उसके दो सदस्यों का गिरोह पंजीकृत किया है। शराब तस्कर सचिन उर्फ सज्जन निवासी मोहल्ला कुंवरगंज थाना तिलहर शाहजहांपुर का भी गैंग पंजीकृत किया गया है। इस गिरोह में तीन सदस्य शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पशु तस्करी और गोकशी करने वाले शाकिर कुरैशी निवासी शेरपुरकलां थाना पूरनपुर पीलीभीत, अफजाल उर्फ छोटे निवासी मानपुर शीशगढ़, इमरान उर्फ झम्मन निवासी सिंधौली थाना मीरगंज, अकरम निवासी रहपुरा चौधरी थाना इज्जतनगर के गिरोह पंजीकृत किए गए। शाकिर के गैंग के 11, अफजाल गैंग के 4, इमरान गैंग के 4, अकरम गैंग के 6 सदस्यों को पंजीकृत किया गया है। 

Pitbull Dog: बरेली में पिटबुल ने मालिक का नोचा चेहरा, परिवार ने जंगल में छोड़ा, खतरा देख वन विभाग ने पकड़वाया

लूटपाट करने वाले रजत उर्फ गुलचम निवासी भोजीपुरा को 2 सदस्यों के साथ पंजीकृत किया गया है। वहीं गोलीकांड के मुख्य आरोपी राजीव राना का भूमाफिया गैंग भी पंजीकृत किया गया है। राजीव के भूमाफिया गैंग में केपी यादव व ललित सक्सेना समेत 33 सदस्य सक्रिय हैं।

दूसरे गुट के आदित्य का गैंग भी होगा पंजीकृत 
गोलीकांड के मुख्य आरोपी राजीव राना के गैंग को पंजीकृत करने के बाद पुलिस दूसरे गुट के आदित्य पर भी शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। पुलिस दूसरे गुट के आदित्य और उसके गिरोह पर भी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। पुलिस आदित्य के गैंग को अलग से पंजीकृत करेगी। पुलिस उसके गैंग को पंजीकृत करने के लिए जरूरी कार्रवाई कर जानकारी जुटा रही है। आदित्य और उसके गुट के लोगों को भी पंजीकृत कर निगरानी की जाएगी।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि गिरोह पंजीकृत होने के बाद सभी सरगना व सदस्यों पर खास निगरानी की जाएगी। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गलत तरीके से कमाई गई संपत्ति का चिह्नांकन भी किया जाएगा। प्रशासन की मदद से उस संपत्ति का जब्तीकरण भी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed