{"_id":"5ab1148b4f1c1b91778b674f","slug":"new-dm-joins-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए डीएम ने पदभार संभाला, समस्याएं सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए डीएम ने पदभार संभाला, समस्याएं सुनीं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Tue, 20 Mar 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
DM virendra kumar Singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवागत जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को कलक्ट्रेट कोषागार पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान जिलाधिकारी आर. विक्रम सिंह ने नए डीएम को चार्ज सौंपा। इस दौरान कोषागार की गारद ने उन्हें सलामी दी। चार्ज लेने के तुरंत बाद नवागत डीएम ने एडीएम सिटी, एसएलओ से विभागीय अफसरों और कर्मचारियों का परिचय लिया।
विज्ञापन
इसके बाद कलक्ट्रेट परिसर में आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। साथ ही संबंधित अफसरों को फोन पर उनके निस्तारण के निर्देश दिए। बाद में डीएम ने कलक्ट्र्रेट सभागार में स्टाफ के साथ बैठक की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को अफसर प्राथमिकता दें। ग्रामीण क्षेत्रों से मुख्यालय पहुंचा कोई भी फरियादी निराश न लौटे। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान, खाद और बीज अनुदान किसानों के खातों में 31 मार्च से पहले पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। तहसील और थाना दिवस में आए आवेदनों का तत्काल निस्तारण हो। डीएम ने कहा कि कोई भी अफसर या कर्मचारी जनता के काम में लापरवाही न करे। कलक्ट्रेट में थोड़ी देर रुकने के बाद डीएम ने बहेड़ी पहुंचकर तहसील दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उधर, कलक्ट्रेट स्टाफ ने समारोह का आयोजन कर निवर्तमान डीएम आर. विक्रम सिंह को विदाई दी। उनके कार्यकाल में हुए कामों की सराहना की गई।
विज्ञापन