{"_id":"57226f5f4f1c1b8d07a91ae2","slug":"new-delhi-kathgodam-express-will-run-every-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर दिन चलेगी नई दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर दिन चलेगी नई दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस
ब्यूराो अमर उजाला बरेली
Updated Fri, 29 Apr 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी संख्या 12040/12039 नई दिल्ली-काठगोदाम-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस अब सप्ताह के हर दिन चलेगी। यह ट्रेन फिलहाल सप्ताह में छह दिन चलाई जा रही थी। बृहस्पतिवार को ये नहीं चलती थी लेकिन पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल मुख्यालय ने अब इसे सातों दिन चलाने का निर्णय लिया है। यह व्यवस्था पांच मई से लागू हो जाएगी। इससे बृहस्पतिवार को भी यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा मिल सकेगी। इसके चलते अब गाड़ी संख्या 04422/04421 नई दिल्ली-काठगोदाम-नई दिल्ली साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन पांच मई से बंद कर दिया जाएगा। यह ट्रेन वैसे भी 30 जून तक ही चलनी थी लेकिन शताब्दी एक्सप्रेस का एक दिन बढ़ाने से इसका संचालन पहले ही बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन