फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New curriculum committees formed for various subjects in RU

Bareilly News: रुविवि में विभिन्न विषयों के लिए नई पाठ्यक्रम समितियां गठित

Sat, 19 Jul 2025 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
New curriculum committees formed for various subjects in RU
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न विषयों के लिए नई पाठ्यक्रम समितियों का गठन किया है। इन समितियों का उद्देश्य संबंधित पाठ्यक्रमों को उच्च शिक्षा मानदंडों के अनुरूप बनाना है।
विज्ञापन


कुलसचिव संजीव कुमार के अनुसार गणित विषय पाठ्यक्रम समिति की अध्यक्षता बरेली कॉलेज के प्रो. आरिफ नदीम करेंगे। सदस्यों में जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर के प्रो. अब्दुल सलाम, बरेली कॉलेज के प्रो. डीएलएस चौहान, प्रो. स्वदेश सिंह और प्रो. पवन कुमार शर्मा शामिल हैं। जीएफ कॉलेज शाहजहांपुर के प्रो. एस मुजीबुद्दीन भी सदस्य के रूप में नियुक्त किए गए हैं। बाह्य विशेषज्ञों के तौर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के प्रो. संजय चौधरी और गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं औद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर के प्रो. आरकेएस राजपूत शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

अर्थशास्त्र विषय पाठ्यक्रम समिति में संशोधन किया गया है। इस समिति की संयोजक जनता महाविद्यालय बहेड़ी की प्रो. सुरेखा सिंघल होंगी। सदस्यों में बरेली कॉलेज की प्रो. रीना अग्रवाल, डॉ. पूनम रानी, साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय की प्रो. अनामिका कोशिया, एसएनएस कॉलेज, शाहजहांपुर की डॉ. मधुकर श्याम शुक्ल, जनता महाविद्यालय, बहेड़ी के प्रो. सत्येंद्र एन शर्मा शामिल हैं। बाह्य विशेषज्ञों के रूप में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के प्रो. संजीव कुमार व सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं औद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ के प्रो. एसएल सिंह को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही संगीत विषय पाठ्यक्रम के लिए समिति की संयोजक एमएसएम दास कॉलेज बदायूं की प्रो. मधुबाला शर्मा होंगी। सदस्यों में साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय की प्रो. शशि शुक्ला, प्रो. ज्योति शर्मा, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. दीपशिखा सिंह, बरेली कॉलेज की डॉ. जयश्री मिश्रा शामिल हैं। बाह्य विशेषज्ञ के रूप में प्रो विजय कृष्णन (सेवानिवृत्त आचार्य, कुमायूं विश्वविद्यालय, नैनीताल) और प्रो. सुरेंद्र नाथ सोरेन (संगीत एवं ललित कला विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय) अपनी सेवाएं देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed