फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New circle rates come into effect today; land prices have risen by 5% to 50%.

Bareilly News: आज से नए सर्किल रेट लागू, पांच से 50 फीसदी तक महंगी हुई जमीन

Tue, 01 Sep 2026 12:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
New circle rates come into effect today; land prices have risen by 5% to 50%.
बरेली। जिले में जमीन और संपत्तियों के नए सर्किल रेट मंगलवार से प्रभावी होंगे। क्षेत्र की महत्ता, जमीन की उपयोगिता, बाजार मूल्य और बढ़ती आवासीय एवं व्यावसायिक गतिविधियों के आधार पर नई दरें तक की गई हैं। ज्यादातर इलाकों में पांच से 20 तो कुछ जगहों पर 50 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। अब जमीन, मकान, व्यावसायिक संपत्तियों की रजिस्ट्री भी महंगी हो जाएगी। फिलहाल, सोमवार को पुरानी दरों पर ही बैनामे हुए।
विज्ञापन

पीलीभीत बाइपास, डोहरा रोड और औद्योगिक कॉरिडोर के लिए चयनित गांवों में कृषि भूमि की दरें सबसे ज्यादा बढ़ी हैं। डोहरा, नवादा जोगियान में सर्किल रेट 33 हजार से बढ़ाकर 39 हजार, इटौआ बेनीराम, लालपुर, चंदपुर बिचपुरी में 26 हजार से 39 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर किया गया है। 25 अगस्त तक नई सर्किल दरें लागू करने की प्रक्रिया पूरी हुई थी। 193 आपत्तियों के निस्तारण के बाद नई दर प्रभावी हुई।
विज्ञापन


डीडीपुरम, राजेंद्रनगर, एकतानगर में भी बढ़ी दरें
आवासीय और व्यावसायिक इलाकों में रोड की चौड़ाई के आधार पर दरें बढ़ी हैं। राजेंद्रनगर में सात हजार, रेजीडेंसी गार्डन में पांच हजार, उदयपुर खास में छह हजार, प्रेमनगर में आठ और छह हजार, एकतानगर में आठ हजार, जनकपुरी में सात हजार, डीडीपुरम में सर्वाधिक 11 हजार रुपये, सिविल लाइंस में छह हजार रुपये प्रति वर्गमीटर बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर तहसील में गैर कृषि भूमि 20 फीसदी महंगी हुई
सदर तहसील क्षेत्र में गैर कृषि भूमि की उपयोगिता के आधार पर दरों में 20 फीसदी तक बढ़ोतरी की गई है। कृषि भूमि की दरों में 12 फीसदी तक, वाणिज्यिक एकल भूमि में 10 फीसदी, वाणिज्यिक भवन के कंपोजिट रेट में पांच फीसदी, निर्माण दर में 10 फीसदी तक बढ़त हुई। सदर द्वितीय क्षेत्र में अकृषक, कृषि, वाणिज्य एकल भूमि दर में 20 फीसदी तक, वाणिज्यिक भवन के कंपोजिट रेट में 16 फीसदी तक बढ़त है।

आंवला औद्योगिक कॉरिडोर के गांवों की भूमि महंगी
आंवला क्षेत्र में सामान्य तौर पर अकृषक, वाणिज्यिक और अन्य श्रेणी की जमीन की दरों में करीब 10 फीसदी तक वृद्धि की गई है। औद्योगिक कॉरिडोर से जुड़े क्षेत्रों में चयनित गांवों की कृषि भूमि की दरों में बढ़त हुई है। भमोरा में करीब पांच फीसदी, जबकि शेष नौ चयनित गांवों में कृषि भूमि की दरों में करीब 25 फीसदी तक वृद्धि की गई है। यह जिले में प्रस्तावित बढ़ोतरी की सर्वाधिक दर बताई जा रही है।

नवाबगंज में भी वाणिज्यिक एकल भूमि की दरें बढ़ीं
नवाबगंज में अकृषक और कृषि भूमि की दरों में पांच से 20 फीसदी तक बढ़त है। वाणिज्यिक एकल भूमि की दर औसतन 10 फीसदी बढ़ी है। क्षेत्र में कई गांवों को उनकी बढ़ती आवासीय, व्यवसाय गतिविधि के आधार पर विकासशील क्षेत्र की श्रेणी में शामिल किया है। मीरगंज तहसील में कृषि, अकृषक भूमि की दर 10 से 20 फीसदी तक बढ़ी है। अन्य श्रेणी की भूमि करीब 20 फीसदी महंगी हुई है। रोड किनारे की भूमि का बाजार स्तर पर मूल्यांकन हुआ। बहेड़ी तहसील में नारायण नगला पुल से गुरसौली, गन्ना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से जाम सावंत जनूबी, देवरनिया रेलवे फाटक से मुड़िया बाजार, जहानाबाद रोड सेवाराम ट्रेडर्स से कुंडरा सीमा तक चार नए रोड सेगमेंट शामिल किए गए हैं। यहां भूमि की दर पांच से 15 फीसदी तक बढ़ी है।

रोड की चौड़ाई के आधार पर प्रस्तावित सर्किल रेट
इलाका छह मीटर की सड़क छह से नौ मीटर तक की सड़क नौ मीटर से अधिक चौड़ी सड़क
राजेंद्रनगर 44,000 से 51,000 46000 से 54,000 47,000 से 54,000
रेजीडेंसी गार्डन 35,000 से 40,000 38,000 से 43,000 39,000 से 44,000
उदयपुर खास 37,000 से 43,000 38,000 से 44,000 39,000 से 45,000
प्रेमनगर -- 42,000 से 50,000 46,000 से 54,000
एकता नगर 39,000 से 47,000 41,000 से 49,000 43,000 से 51,000
जनकपुरी 43,000 से 50,000 44,000 से 51,000 45,000 से 52,000
डीडी पुरम 71,000 से 82,000 72,000 से 83,000 73,000 से 84,000
नोट : दरें रुपये प्रति वर्गमीटर में।

वर्जन
प्रस्तावित दरों पर आपत्तियों के निस्तारण के बाद नई दरों को अंतिम रूप दिया गया। नई दर एक सितंबर से प्रभावी हो जाएगी। - संतोष कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed