फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   new buses before Holi,Bareilly region

Bareilly News: होली से पहले बरेली रीजन को मिलेंगी 30 नई बसें

Mon, 11 Mar 2024 03:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
new buses before Holi,Bareilly region
बरेली। होली से पहले रोडवेज को 30 नई बीएस-6 श्रेणी की बसें मिल जाएंगी। नई बसों को लंबे रूटों पर लगाया जाएगा ताकि त्योहार पर यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

बीते छह माह में रीजन को 150 से ज्यादा नई बसें मिल चुकी हैं। मार्च में बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो के बेड़े से 80 पुरानी बसें और बाहर हो जाएंगी। यात्रियों की सहूलियत के लिए मुख्यालय ने बरेली रीजन को 30 बसों का आवंटन कर दिया है। 20 मार्च से पहले ये बसें रीजन को मिल जाएंगी और चारों डिपो को इनका आवंटन भी कर दिया जाएगा। होली पर पुरानी बसों को लोकल और नई बसों को लंबे रूटों पर लगाया जाएगा। जिन रूटों पर रेल सेवा उपलब्ध नहीं है, उन पर ज्यादा बसों को दौड़ाया जाएगा।
होली के मद्देनजर 20 से 31 मार्च तक चारों डिपो व रीजनल वर्कशॉप के कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। इस दौरान लगातार ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। इस संबंध में 20 मार्च तक मुख्यालय से आदेश आ जाएगा।
विज्ञापन

होली से पहले रीजन को 30 नई बीएस-6 श्रेणी की बसें मिल जाएंगी। मुख्यालय ने बसों का आवंटन कर दिया है। 20 मार्च से पहले बसें बरेली आ जाएंगी और यहां से इन बसों को रीजन के चारों डिपो के लिए आवंटन कर दिया जाएगा। - धनजी राम, सेवा प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed