फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   New building final in nagar nigam

नगर निगम का नया भवन तैयार, कल होगा हस्तांतरित

Tue, 04 Jan 2022 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
New building final in nagar nigam
बरेली। नगर निगम का नया भवन बनकर तैयार हो गया है। बुधवार को इसका भूतल निगम को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। 19 करोड़ की लागत से बनने वाले इस भवन को कॉरपोरेट ऑफिस की तरह डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन

सपा शासनकाल में अवस्थापना निधि से करीब 12.5 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम का बहुमंजिला अत्याधुनिक भवन बनाने का प्रस्ताव पास हुआ था। कुछ धनराशि भी शासन से आ गई थी, लेकिन नजूल की जमीन को फ्रीहोल्ड न करा पाने के चलते प्रोजेक्ट लटक गया। बाद में मेयर उमेश गौतम के कार्यकाल में इसकी अड़चनें दूर कर भवन निर्माण का कार्य शुरू किया गया। 1754 वर्ग मीटर जमीन पर बने इस भवन में भूतल के अलावा तीन मंजिलें बनाई गई हैं। पांच जनवरी को इस भवन का भूतल नगर निगम को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। सोमवार को नगर आयुक्त अभिषेक आनंद समेत नगर निगम के अन्य अधिकारियों ने इसका जायजा लिया। अफसरों के मुताबिक इस भवन में मेयर, नगर आयुक्त समेत सभी प्रमुख अफसरों के कार्यालय बनाए गए हैं। स्टाफ के बैठने के लिए हॉल बने हैं। उनका पार्टिशन कर कॉरपोरेट ऑफिस की तरह यहां का माहौल बनाया जाएगा।
विज्ञापन

आई ट्रिपल सी प्रोजेक्ट के चलते बढ़ी लागत
अफसरों के मुताबिक पहले यह प्रोजेक्ट 12.5 करोड़ रुपये में तैयार होना था। इसके बाद स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट इंटिग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आई ट्रिपल सी) भी इसी भवन में बनाने का निर्णय लिया गया, लिहाजा इसकी लागत बढ़कर 19 करोड़ रुपये हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed