{"_id":"6709b072ff85b70e84059de4","slug":"net-will-be-held-in-council-schools-on-18th-and-19th-november-bareilly-news-c-4-lko1018-499945-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: परिषदीय विद्यालयों में 18 व 19 नवंबर को होगा नैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: परिषदीय विद्यालयों में 18 व 19 नवंबर को होगा नैट
Sat, 12 Oct 2024 04:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 12 Oct 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जिले के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों का लर्निंग आउटकम आधारित आकलन करने के लिए निपुण एसेसमेंट टेस्ट (नैट) कराया जाएगा। इसमें बरेली मंडल के चारों जिलों में 18 नवंबर को कक्षा एक से तीन तक व 19 नवंबर को कक्षा चार से आठ तक का टेस्ट लिया जाएगा।
टेस्ट परख एप के माध्यम से ओएमआर आधारित होगा। इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक कंचन वर्मा ने डायट प्राचार्य व बीएसए को निर्देश दिए हैं कि एप से निपुण लक्ष्य पर आधारित नैट समय सारिणी के अनुसार कराएं। आकलन के माध्यम से छात्र-छात्राओं के वर्तमान अधिगम स्तर (जोड़कर शब्दों व अंक को पढ़ना, उनकी पहचान आदि) का पता लगाया जाएगा। ताकि गैप का पता लगाते हुए छात्र-छात्राओं को आवश्यकता के अनुसार सुधार के लिए प्रयास किए जा सकें।
जिला मुख्यालय से ओएमआर शीट व प्रश्नपत्र सीलबंद पैकेट में तीन दिन पहले ब्लाॅक संसाधन केंद्र पर भेजे जाएंगे। शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा।