{"_id":"66ff2635db72f208c70c2937","slug":"nephew-raped-woman-by-making-obscene-video-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101365-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भांजे ने महिला की अश्लील वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भांजे ने महिला की अश्लील वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
फरीदपुर। भांजे ने मामी की नहाते समय अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला से साढे तीन लाख रुपये भी ब्लैकमेल करके ठग लिए। पीड़िता से आरोपी अब पांच लाख रुपये की मांग कर रहा है। रुपये न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने आरोपी भांजे के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी से शिकायत की है।
फरीदपुर नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर बताया कि उसका पति दूसरे जनपद में रहकर व्यापार करता है। घर पर अकेली रहती है। भुता थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला उसका रिश्ते का भांजा घर पर आता जाता रहता था। महिला अपने घर पर बाथरूम में नहा रही थी। इसी दौरान उसके भांजे ने बाथरूम में मोबाइल रखकर नहाते वक्त उसकी अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। बताया कि आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर करीब 10 माह में साढ़े तीन लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने गहने भी ले लिए। पीड़ित ने घटना के बारे में अपने पति को बताया। इससे नाराज आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। रुपये न देने पर वह वीडियो वायरल करने की व्हाट्सएप पर धमकी दे रहा है। संवाद