फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   nephew murder his aunty

बकरियां चराने के विवाद में चाची की सिर पर कसी मारकर हत्या

Tue, 31 May 2022 12:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:49 PM IST
विज्ञापन
nephew murder his aunty
बरेली। ससुर बड़ी बहू की बकरियां चराने नहीं ले गए तो भुता के गांव सिंघाई कलां में जेठानी-देवरानी भिड़ गईं। दोनों के बीच गाली गलौज के बाद हाथापाई हो गई, इस बीच पहुंचे जेठानी के बेटों ने अपनी चाची को जमकर पीटा। इसके बाद फावड़े से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर चाची की हत्या कर दी। मामले में मृतका जुबेदा के पति जाहिद की और से बड़े भाई साजिद की पत्नी नसरीन, भतीजे मुजाहिद, सैफ और भतीजी जीनत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मुजाहिद समेत दो को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

भुता इलाके के गांव सिंघाई कलां में रहने वाले नवीदाद खां सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे अपने छोटे बेटे जाहिद की बकरियां चराने ले गए। बड़े बेटे साजिद की बकरियां न ले जाने पर साजिद की पत्नी नसरीन अपनी देवरानी जाहिद की पत्नी जुबेदा के साथ गालीगलौज करने लगी। बात हाथापाई तक पहुंची तो नसरीन के बेटे मुजाहिद और सैफ भी पहुंच गए। दोनों ने जुबेदा की पिटाई कर दी। इस बीच मुजाहिद घर से फावड़ा ले आया। उसने जुबेदा के सिर पर फावड़े से कई प्रहार कर उनकी हत्या दी। बचाने आए जुबेदा के बेटे वारिस और दादा नवीदाद को भी डंडों से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

घर में चीखपुकार मचने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो मुजाहिद भाई सैफ, मां नसरीन और बहन जीनत के साथ घर से भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ सुनील कुमार राय और एसओ भुता अरविंद कुमार फोर्स के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जुबेदा के पति जाहिद की ओर से साजिद, नसरीन, मुजाहिद, सैफ और जीनत के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मुजाहिद समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी-छोटी बातों पर जुबेदा से झगड़ती थी नसरीन
नवीदाद खां के मुताबिक बड़ी बहू नसरीन और उसके बच्चे छोटी-छोटी बातों पर अक्सर जुबेदा से गालीगलौज और झगड़ा करते थे। सोमवार को वह बकरियों को जंगल से लेकर आए तो दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था। उन्होंने नसरीन और उसके दोनों बेटों को रोकने का काफी प्रायास किया, लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने छोटी बहू जुबेदा की हत्या कर दी। बचाने के प्रयास में उनके हाथ में भी डंडा लगने से गुम चोट आई। जुबेदा के पति जाहिद ने बताया कि वह सब्जी बेचते हैं। घटना के वक्त वह सब्जी बेचने गए थे। सूचना मिलने पर वह घर आए तो पत्नी का शव पड़ा मिला। उसके पास में दोनों बेटे रो रहे थे।

हत्या के मुख्य आरोपी मुजाहिद सहित उसके एक अन्य भाई को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। - सुनील कुमार राय, सीओ फरीदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed