फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nepali woman dies in accident while on her way to Manauna

Bareilly News: मनौना आ रही नेपाली महिला की हादसे में मौत

Sun, 19 Jul 2026 01:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 19 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Nepali woman dies in accident while on her way to Manauna
भमोरा। नेपाल से मनौना धाम में दर्शन करने आ रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। बरेली-बदायूं रोड पर बहानपुर पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह ऑटो और कार की भिड़ंत हुई। हादसे में ऑटो सवार श्रद्धालु घायल हो गए। इनमें नेपाल की मीना भी शामिल थीं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, नेपाल के जिला सिरहा के विष्णुपुर गांव के दिहानी की पत्नी मीना आठ वर्षीय बेटे के साथ मनौना में दर्शन के लिए आ रही थीं। वह 15-20 श्रद्धालुओं के जत्थे में शामिल थीं। श्रद्धालु तीन ऑटो में सवार होकर आंवला की ओर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में बरेली-बदायूं रोड पर बहानपुर पेट्रोल पंप के पास एक ऑटो की कार से भिड़ंत हो गई। इसमें सवार मीना गंभीर रूप से घायल हो गईं। अन्य श्रद्धालु भी चोटिल हुए। ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मीना को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed