फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nepali national dies under suspicious circumstances

Bareilly News: संदिग्ध परिस्थितियों में नेपाली नागरिक की मौत

Mon, 24 Nov 2025 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Nepali national dies under suspicious circumstances
बरेली। कुतुबखाना मंडी में नेपाली नागरिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव नाली में फंसा मिला।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि रविवार सुबह मंडी में शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने उसे पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया। शव की शिनाख्त नेपाल के जिला सुर्खेत, थाना बोटीचौर के गुरवाकोट-4 निवासी चंदन (52) के रूप में हुई। चंदन की बेटी सपना ने बताया कि पिता बरेली में रहते थे। वह उनसे मिलने दिल्ली से बरेली आ रही थी। मां की तबीयत खराब है। सुबह पिता के साथ नेपाल जाना था। इसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वह शराब पीने के लती थे।

पुलिस ने आशंका जताईै कि चंदन नशे की हालत में नाली में गिरकर फंस गया होगा, इससे उसकी मौत हुई होगी। पोस्टमाॅर्टम में भी इसकी पुिष्ट हुई। शव के मुंह, नाक और गले में कीचड़ भरा मिला। चिकित्सकों ने दम घुटने को माैत की वजह बताया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed