फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nepalese set fire to fence in fields near No-Man Land in pilibhit

पीलीभीत: नो-मैंस लैंड के पास खेतों में लगी बाड़ में नेपालियों ने लगाई आग, जांच में जुटी एसएसबी

Tue, 04 Jan 2022 11:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 04 Jan 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Nepalese set fire to fence in fields near No-Man Land in pilibhit
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में इंडो नेपाल सीमा के नो-मैंस लैंड से सटे खेतों में भारतीय किसानों ने  फसलों के बचाव के लिए बाड़ (घास की बाउंड्री) बनाई थी। मंगलवार शाम नेपालियों ने वहां पहुंचकर आग लगा दी। भारतीय किसानों ने इसका विरोध किया, मगर नेपाली नहीं माने और आग लगाकर चले गए। 
विज्ञापन


इसी जानकारी किसानों ने एसएसबी की चौकी को दी। सूचना पर पहुंची एसएसबी की टीम ने मौका मुआयना कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दे दी है। यह भी बताया गया है कि मौके पर एसएसबी के पहुंचने से पहले ही नेपाली लौट गए थे।
विज्ञापन


माधोटांडा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रमनगरा के मौजा गुन्हान के ग्राम प्रधान मंजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम सीमा पिलर नंबर 27 से 28 के बीच के निकट कुछ किसानों ने खेतर कर रखी है। वन्यजीवों से फसल को बचाने के लिए किसानों ने खेत के चारों को बाड़ (घास की बाउंड्री) बना दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बाउंड्री में नेपालियों ने आग लगा दी। जानकारी होने पर किसानों ने इसका विरोध भी किया, लेकिन नेपाली नहीं माने। इसकी सूचना किसानों ने लग्गा भग्गा एसएसबी चौकी को सूचना दी। एएसआई अनिल कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि तब तक नेपाली वापस लौट चुके थे। ग्रामीणों से जानकारी जुटाई। एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि बार्डर क्षेत्र में बाड़ में आग लगाने की जानकारी लगी है। मामले की उच्च अफसरों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed