फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Neither the road was built nor the potholes were filled...people made it walkable by dumping debris

Bareilly News: न सड़क बनी, न गड्ढे भरे...मलबा डालकर लोगों ने चलने लायक बनाया

Wed, 18 Jun 2025 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Neither the road was built nor the potholes were filled...people made it walkable by dumping debris
बरेली। रविवार रात को हुई बारिश ने पहले से उखड़े पड़े कई मार्गों का हाल और भी खराब कर दिया। इसमें एक सतीपुर-भरतौल मार्ग मंगलवार को तालाब जैसे नजर आए। मार्ग के किनारे पर लोगों ने मलबा और कूड़ा डालकर इसे चलने लायक बनाया। आसपास के लोगों ने बताया कि बरसात के बाद कोई मौके का हाल तक देखने नहीं आया।
विज्ञापन

इन मार्गों पर संभल कर चलिए
बारिश थमने के 36 घंटे बाद भी सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर जलभराव खत्म नहीं हुआ। जलनिकासी का कोई इंतजाम नहीं किया गया। नतीजा लाखों रुपये की लागत से सड़क उखड़ने का खतरा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत से माध्यमिक शिक्षा परिषद के कार्यालय के मार्ग पर सड़क धंस गई। जब दोपहिया और रिक्शे वाले गिरने लगे तो आसपास से लोगों ने ह्यूम पाइप डालकर दिया ताकि लोग दूर से ही अपना बचाव कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवाधाम कॉलोनी सड़क पर जलभराव से मंगलवार को सुबह भी तालाब जैसा मिला। लोगों ने बताया कि नगर निगम के अभियंता देखकर चले गए लेकिन सड़क नहीं बनी। न ही जल निकासी का इंतजाम किया गया। ब्यूरो

--
बारिश से कई स्थानों पर जलभराव में सड़कें भी क्षतिग्रस्त हुईं हैं। गड्ढे भरवाने का काम शुरू हो गया है। बारिश के बाद पैचवर्क कराएंगे। -मनीष अवस्थी, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed