{"_id":"6931fb7e7e5ba316e903b741","slug":"neither-night-shelter-nor-bonfires-are-burning-bareilly-news-c-4-1-bly1039-779643-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: न रैन बसेरा और न जल रहे अलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: न रैन बसेरा और न जल रहे अलाव
विज्ञापन
नवाबगंज। शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए शासन ने पर्याप्त इंतजाम के निर्देश प्रशासन को दिए हैं। शासनादेश के बावजूद रैन बसेरा और अलाव जलते नजर नहीं आ रहे हैं। रात में दूरदराज से आए यात्रियों को रात में रुकने और भोजन की कोई व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है। इससे यात्री और राहगीर ठंड में ठिठुर रहे हैं।
शासन के आदेश है कि ठंड और भूख से किसी की मौत न होने पाए। इसके चलते व्यापक स्तर पर रैन बसेरे बनाए जाए और लकड़ियों की अलाव लगाकर जलवाए जाए। इससे यात्रियों और राहगीरों को ठंड से बचाया जा सकेगा। वहीं, दूरदराज से आकर फंसे यात्रियों को रात में ठहरने की व्यवस्था मिल सकेगी। कस्बा और देहात क्षेत्र में सिर्फ कागजों में प्रक्रिया चल रही है।
पिछले साल यह थी व्यवस्था
पिछली साल नगर पालिका ने लेखपाल प्रशिक्षण केंद्र और दीन दयाल कम्नुयिटी हाॅल में रैन बसेरा बनाकर कुछ गद्दे और रजाइयों को डलवा दिया। रात्रि में रुकने वाले यात्रियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था कराई थी। लेकिन, इस बार असहाय और वृद्ध सर्दी को झेलने को मजबूर हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- --
रैन बसेरा की जगह को चिह्नित कर लिया गया है। रजाई और गद्दे लगवाकर शीघ्र रैनबसेरा शुरू कर दिया जाएगा।
- आरआर अंबेश, अधिशासी अधिकारी