Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Neither fertilizers nor seeds are available; officials are busy nurturing false claims.

Bareilly News: खाद मिल रही न बीज, झूठे दावों को सींच रहे अफसर

Thu, 19 Nov 2026 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Neither fertilizers nor seeds are available; officials are busy nurturing false claims.
बरेली। बिथरी ब्लॉक में न तो खाद मिल रही है, न ही बीज उपलब्ध हैं। 950 रुपये प्रति बोरी मिलने वाला गेहूं का बीज 1050 रुपये में मिल रहा है। मसूर के बीज की मिनी किट बुकिंग कराने के बावजूद समय पर नहीं मिल पा रही है। यह शिकायत बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस में परगवां उमरसिया निवासी रणवीर सिंह ने की। यह हाल तब है, जबकि अफसर खाद-बीज की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहे हैं। मांगों को लेकर किसानों ने अधिकारियों को घेरा और जवाब मांगा।
विज्ञापन

खनगवां श्याम किसान एमपी सिंह ने टंकियों से जलापूर्ति नहीं होने की समस्या उठाई। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पानी की पाइप लाइन बिछाने का कार्य काफी समय से अधर में हैं। इस पर सीडीओ देवयानी ने संबंधित विभाग को समाधान के निर्देश दिए। शेरगढ़ निवासी सुभाष चंद्र ने जैविक और भोजीपुरा के हमीरपुर निवासी ओमप्रकाश ने प्राकृतिक खेती की तकनीक साझा की।
विज्ञापन

बीेते किसान दिवस में आईं 23 शिकायतों में से महज सात का ही निस्तारण किए जाने का भी मुद्दा गूंजा। इस पर सीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसान दिवस में मिली शिकायतों का निस्तारण किसानों से सीधे वार्ता करके जल्द किया जाए। अगले किसान दिवस में नई शिकायतों पर सुनवाई से पहले पुरानी शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मौजूद एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं में मिलने वाले अनुदान और सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अफसरों को खाद एवं बीज की पर्याप्त आपूर्ति और सुचारु वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed