फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Neither did she get medicine nor did she see an orthopedic surgeon, the elderly woman kept groaning

Bareilly News: न दवा मिली न हड्डी रोग विशेषज्ञ ने देखा, कराहती रही बुजुर्ग महिला

Fri, 15 May 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Neither did she get medicine nor did she see an orthopedic surgeon, the elderly woman kept groaning
बरेली। इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंची बुजुर्ग महिला को न दवा मिली, न ही हड्डी रोग विशेषज्ञ ने देखा। बेतहाशा दर्द से छटपटाते देख पति अपने साधन से पत्नी को घर ले गया। सीसी फुटेज खंगालने के बाद एडी हेल्थ डॉ. तेजपाल ने जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के अनुसार, कटरा चांद खां (सिंधुनगर) निवासी अरिहरी देवी को परिजन नौ मई की सुबह 11 बजे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के लिए लाए थे। इमरजेंसी में डॉ. गजेंद्र ने देखा और एडमिशन फाइल बनाकर 15 मिनट बाद उसे स्ट्रेचर से इमरजेंसी फीमेल वार्ड में शिफ्ट कराया था। फाइल पर जरूरी दवाएं और इंजेक्शन लिखे थे। परामर्श और एडमिशन में कोई लापरवाही नहीं मिली। फीमेल वार्ड में सुबह 11:30 से शाम 4:30 बजे तक महिला भर्ती रही।
विज्ञापन

सीसी फुटेज देखने पर पता चला कि पांच घंटे तक महिला के पास कोई स्टाफ नहीं गया। महिला वार्ड में पीठ दर्द से कराहती रही। ईएमओ ने जो दवाएं लिखी थीं, स्टाफ ने वह भी नहीं दी। सीसी फुटेज में स्टाफ दवा देते नहीं दिख रहा। मरीज को हड्डी रोग विशेषज्ञ को दिखाने का परामर्श था, पर स्टाफ ने संबंधित विशेषज्ञ को न फाइल दिखाई न इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज आएंगी निदेशक
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर महानिदेशक ने प्रकरण की जांच निदेशक (पैरामेडिकल) डॉ. संजू अग्रवाल को सौंपी है। वह शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचेंगी। वह महिला के इलाज से जुड़े दस्तावेज देखेंगी। डॉक्टर और स्टाफ के बयान भी दर्ज करेंगी। इधर, वार्ड ब्वॉय, वार्ड सहायक, सुरक्षाकर्मी को ड्यूटी से हटा दिया गया है। मामले में कई और लोगाें के चपेट में आने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed