Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Neighbors clashed over garbage disposal seven people were injured in Bareilly

Bareilly News: कूड़ा डालने के विवाद में पड़ोसियों में मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे; सात लोग घायल

Mon, 17 Nov 2025 01:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Nov 2025 01:08 PM IST
सार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों में जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ।

विज्ञापन
Neighbors clashed over garbage disposal seven people were injured in Bareilly
दो पक्षों में हुई मारपीट, पथराव भी हुआ - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड नंबर एक में कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। घटना में सात लोग घायल हुए हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


मोहनपुर वार्ड नंबर एक निवासी सरताज हुसैन ने बताया कि सोमवार को सुबह उनकी मां सकीना बेगम उस स्थान पर कूड़ा डालने गई थीं, जहां मोहल्ले के लोग कूड़ा डालते हैं। उसी दौरान पड़ोसियों ने कूड़ा डालने का विरोध किया। सकीना बेगम के साथ गाली-गलौज कर धमकी दी। सकीना ने घर आकर परिजनों को पूरी बात बताई।  
विज्ञापन


परिवार के सात लोग घायल
घटना के कुछ समय बाद सरताज हुसैन परिवार के सद्दाम हुसैन, मेराज हुसैन, वसीम हुसैन और रियाज हुसैन काम पर जा रहे थे। आरोप है कि तभी पड़ोसी व उसके साथियों ने लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया। हमले में सरताज के परिवार के सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल भेजा। पीड़ित सरताज हुसैन ने पुलिस को तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एक-दूसरे को लाठी-डंडे से पीटते नजर आ रहे हैं। 

संबंधित वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed