{"_id":"621147186116930f987ba84c","slug":"neighbor-under-suspicion-in-saraf-murder-case-missing-for-three-days-baheri-news-bly4760068118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ हत्याकांड में पड़ोसी शक के घेरे में, तीन दिन से है लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफ हत्याकांड में पड़ोसी शक के घेरे में, तीन दिन से है लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहेड़ी। सराफ विनय महाजन हत्याकांड के खुलासे के लिए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने एसओजी को भी लगाया है। इस मामले में उनका एक पड़ोसी शक के घेरे में है, वह वारदात के बाद से ही लापता है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
इस हत्याकांड में बहेड़ी पुलिस अब तक पांच संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस ने एक महिला को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। अब पुलिस का शक उनके पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर ठहर गया है। वह वारदात के बाद से लापता है। बहेड़ी इंस्पेक्टर सुनील अहलावत का कहना है कि पुलिस टीमें कई एंगल पर जांच कर रही है।
जल्द सकारात्मक परिणाम सामने आने की उम्मीद है। बता दें कि बुधवार रात को विनय महाजन की उनके ही घर में गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने के बाद कातिल साढ़े चार लाख नकद और लाखों के जेवरात भी ले गए थे। मामले में विनय के भाई मनोज की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।