फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nehru statue reinstalled at Chowki Chauraha in Bareilly

Bareilly: चौकी चौराहे पर पुनर्स्थापित हुई नेहरू की प्रतिमा, कांग्रेस नेताओं ने आठ दिन किया था अनशन

Wed, 27 Nov 2024 05:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 27 Nov 2024 05:37 PM IST
सार

बरेली में कांग्रेस नेताओं के अनशन के बाद आखिरकार चौकी चौराहे पर नेहरू की प्रतिमा को पुनर्स्थापित कर दिया गया। यह प्रतिमा सेठ दामोदर  स्वरूप की प्रतिमा के ठीक सामने लगाई गई है।

विज्ञापन
Nehru statue reinstalled at Chowki Chauraha in Bareilly
नेहरू प्रतिमा के साथ तस्वीर खिंचाते कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केबी त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के चौकी चौराहे पर मंगलवार रात साढ़े बारह बजे पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पुनर्स्थापित की गई। यह मूर्ति सेठ दामोदर  स्वरूप की प्रतिमा के ठीक सामने लगाई गई है। सूचना मिलते ही कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केबी त्रिपाठी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पंडित नेहरू का आशीर्वाद लिया और शहर में मिठाई बंटवाने की बात कही है।

विज्ञापन


पांच से 12 नवंबर तक चौकी चौराहे पर पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा स्थापना को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केबी त्रिपाठी के साथ जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी, उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, महासचिव उलफत सिंह कठेरिया ने अनशन किया था। तब माैके पर पहुंचे नगर आयुक्त ने 30 नवंबर तक किसी भी हाल में प्रतिमा की स्थापना कराने का आश्वासन देकर अनशन खत्म कराया था। 
विज्ञापन


सेठ दामोदर स्वरूप पार्क के सामने इसलिए लगी प्रतिमा 
इसके बाद मंगलवार की देर रात 12:30 बजे प्रतिमा स्थापित करा दी गई। चौकी चौराहे पर सेठ दामोदर स्वरूप पार्क के सामने पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा इसलिए लगी है कि वह सेठ दामोदर स्वरूप से बातचीत करते थे। क्रांतिकारी सेठ दामोदर स्वरूप बरेली आए थे, लेकिन पंडित जी उनका साथ नहीं दे सके थे। इस पर उन्होंने गर्दन झुकाकर दुख प्रकट किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी वजह से ही प्रतिमा की गर्दन भी दामोदर स्वरूप पार्क के साथ एक ओर झुकी हुई लगाई जाती है। प्रतिमा लगाए जाने की सूचना पर दूसरे कांग्रेसियों ने भी खुशी जताई। जिलाध्यक्ष ने इसे अपनी जीत बताते हुए कहा कि बुधवार को बैठक कर जश्न मनाया जाएगा। जिला कार्यालय सहित अन्य जगहों पर मिठाई बंटवाई जाएगी।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता केबी त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार सुबह मैंने नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य से बातचीत की थी। इस दौरान उनको बताया था कि दिया हुआ समय पूरा होने वाला है, अगर प्रतिमा स्थापित नहीं हुई तो वह लोग दो दिन बाद दोबारा धरने पर बैठ जाएंगे। इसी के बाद नगर निगम प्रशासन ने पंडित नेहरू की प्रतिमा स्थापित कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed