फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Negligence of Energy Corporation came to light in case of three people being burnt alive in Lakhimpur Kheri

तीन लोग न जलते जिंदा: ऊर्जा निगम की घोर लापरवाही आई सामने; तार नहीं... मौत का जुगाड़ थी 440 वोल्ट की लाइन

Tue, 18 Jun 2024 10:37 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गोला गोकर्णनाथ/ममरी
अमर उजाला नेटवर्क, गोला गोकर्णनाथ/ममरी Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 18 Jun 2024 10:37 AM IST
सार

भीषण हादसे के बाद भी हाईटेंशन लाइन के तारों में करंट दौड़ता रहा। पुलिस और फायर ब्रिगेड इंचार्ज सुरेंद्र सिंह शिंदे मौके पर पहुंचे तो उन्हें बाइक सुलगती हुई मिली।

विज्ञापन
Negligence of Energy Corporation came to light in case of three people being burnt alive in Lakhimpur Kheri
तीन लोग जिंदा जले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

440 वोल्ट की लाइन टूटकर गिरने से भाई-बहन समेत तीन की मौत के पीछे ऊर्जा निगम की घोर लापरवाही सामने आई है। बिजली का ये तार कई जगह से टूटा था। इसे जैसे-तैसे जोड़कर काम चलाया जा रहा था। अगर इस तार को पहले ही सही करा लिया गया होता, तो सोमवार को तीन लोगों की जान नहीं जाती।

विज्ञापन

हैदराबाद क्षेत्र में हेमपुर गांव के पास सीतापुर ब्रांच नहर की पटरी रोड पर शाम साढ़े चार बजे हुए हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।440 वोल्ट का तार गिरने से पीलीभीत जिले के सेहरामऊ उत्तरी, बहादुरपुर गांव निवासी बबलू (21), बहन मंजू (28), और मंजू के बेटे अनमोल (4) की जान चली गई। घटनास्थल पर दो-दो खंभो के बीच में करीब 300 मीटर की दूरी है। जो तार इंसुलेटर से उतरकर रोड पर गिरा है, वह कई जगह से टूटा हुआ था। इसे तार लपेटकर जोड़ा गया था। ऊर्जा निगम की इसी लापरवाह रवैये की वजह से यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अफसरों की लापरवाही हादसे के बाद भी जारी रही। जिला प्रशासन के अफसर ऊर्जा निगम के अफसरों को घटना की सूचना देते रहे, लेकिन किसी पर कोई असर नहीं हुआ। घटना के दो घंटे के बाद अधिशासी अभियंता राज नारायण सिंह मौके पर पहुंचे। अफसरों के इस रवैये से जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया और उन्होंने अधिशासी अभियंता की फटकार लगाई। अधीक्षण अभियंता अशोक सुंदरम ने कुछ भी स्पष्ट रूप से बताने से बचते रहे।

विज्ञापन

हादसे के बाद भी तारों में दौड़ता रहा करंट
भीषण हादसे के बाद भी हाईटेंशन लाइन के तारों में करंट दौड़ता रहा। पुलिस और फायर ब्रिगेड इंचार्ज सुरेंद्र सिंह शिंदे मौके पर पहुंचे। बाइक सुलग रही थी। आपूर्ति बंद कराने के बाद शवों और जली बाइक को मौके से हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed