फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Negligence: Kovid-19 guidelines bypassing the dead

लापरवाही: कोविड-19 गाइडलाइन दरकिनार कर किया मृतक को सुपुर्दे खाक

Sat, 04 Jul 2020 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
Negligence: Kovid-19 guidelines bypassing the dead
ब्रह्मपुरा के संक्रमित को सुपुर्दे खाक करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मौत की सूचना देने के 12 घंटे बाद दिया गया परिजन को शव
विज्ञापन

पीपीई किट पहने बिना परिजन को करना पड़ा अंतिम संस्कार

बरेली। शुक्रवार को रेती मोहल्ला दूल्हे मियां मजार के पास के रहने वाले संक्रमित की कोविड अस्पताल में मौत हो गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने मृतक के परिजन को रात साढ़े दस बजे शव सौंपा। इसके बाद रात साढ़े ग्यारह बजे पास ही के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कराया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से कोई अफसर मौके पर मौजूद नहीं था। बगैर पीपीई किट पहने परिजन ने शव को सुपुर्दे खाक किया।
बेटे के मुुताबिक, सुबह साढ़े दस बजे उन्हें पिता की मौत की सूचना कोविड अस्पताल से मिल गई थी। इसके बाद वह शव सुपुर्द करने की गुहार लगाते रहे मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने जिला सर्विलांस अधिकारी समेत प्रशासन के अफसरों को भी कॉल की, लेकिन शव नहीं सौंपा गया है। परेशान होकर परिजन ने हंगामा करने की चेतावनी दी तो रात साढ़े दस बजे कोविड अस्पताल की एंबुलेंस शव लेकर पहुंची। साथ में स्वास्थ्य विभाग का प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं था। बेटे ने कोविड अस्पताल में इलाज में लापरवाही का भी आरोप लगाया है। बगैर पीपीई किट या सुरक्षा के शव को सुपुर्दे खाक करने से परिजन भी घबरा रहे थे। कुछ लोगों ने कब्रिस्तान में कोरोना संक्रमित व्यक्ति का शव दफनाने का विरोध किया। इस पर समाजसेवी नदीम शम्सी ने लोगों को समझाकर कब्र खुदवाई और शव को सुपुर्दे खाक कराया। इसके बाद अब परिजन समेत आसपास के निवासियों को भी संक्रमित होने का भय सता रहा है।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरा का संक्रमित को किया सुपुर्दे खाक

ब्रह्पुरा कोहाड़ापीर के बुजुर्ग कोरोना संक्रमित की मौत गुरुवार देर रात दो बजे हो गई थी। शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम शव को लेकर उनके घर पहुंची। परिजन को शव सुपुर्दे खाक करने के लिए पीपीई किट भी मुहैया कराई गई। पास ही के एक कब्रिस्तान में दोपहर में शव को परिजन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम की मौजूदगी में सुपुर्दे खाक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो वायरल कर जान बचाने की गुहार करने वाले युवक के पिता की मौत

गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी पर कीर्तिनगर मॉडल टाउन के जिस युवक ने वीडियो वायरल किया था, शुक्रवार को उसके पिता की मौत हो गई। उस पर भी स्वास्थ्य विभाग का रवैया लापरवाही पूर्ण रहा। शुक्रवार दोपहर में हुई मौत की सूचना परिजन को शाम को दी गई। आरोप है कि मौत के बाबत जानकारी देने के बजाय अफसर रिपोर्ट दबाए रहे। शनिवार को परिजन कोविड नियमों के तहत शव का अंतिम संस्कार करेंगे।

संभल जाएं.. संक्रमण के साथ बढ़ता जा रहा मौतों का ग्राफ

बरेली। अनलॉक-2 की प्रक्रिया शुरू होने के बाद तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के साथ ही मौतों का आंकड़ा भी अप्रत्याशित रूप से बढ़ रहा है। बावजूद इसके लोग संभल नहीं रहे हैं। हालांकि, अब तक हुई मौतों में सभी गंभीर रूप से बीमार थे, मगर यही स्थिति रही तो कोरोना की भयावहता से बचना मुश्किल होगा। शहर के प्रमुख चिकित्सकों का मानना है कि अभी भी वक्त है लोग संभल जाएं अन्यथा स्थितियां विकराल होने की आशंका है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 21 जून को जिले में कोरोना संक्रमित रहे गंभीर मरीजों की मौत का आंकड़ा तीन था, जो अब बढ़कर 15 पर पहुंच गया है। यानी 12 संक्रमितों की मौत 13 दिनों के भीतर हुई है। जिले में कोरोना संक्रमित केस 315 हो गए हैं।

दो दिन तक करते रहे संक्रमित की अनदेखी, अब जांच में पॉजिटिव

पीलीभीत जहानाबाद के 69 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर हालत में पिछले दिनों जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना के लक्षणों की वजह से संदिग्ध होने के कारण उसकी ट्रू-नॉट जांच की जानी थी, मगर अफसर उसे फ्लू वार्ड में भर्ती कराने के बाद सैंपल की जांच कराना ही भूल गए। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद शुक्रवार को आनन-फानन में अफसरों ने ट्रू-नॉट से सैंपल की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं, फरीदपुर के बिलवा के भर्ती 30 वर्षीय मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

रेलवे वर्कशॉप का एक हेल्पर मिला संक्रमित

कैरिज रिपेयर वर्कशॉप इज्जतनगर में कार्यरत एक हेल्पर की तबीयत खराब होने पर मंडल चिकित्सालय इज्जतनगर में दिखाया गया। उसे मंडल चिकित्सालय इज्जतनगर से जसोदा अस्पताल गाजियाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। वहां उसका कोरोना टेस्ट हुआ तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मंडलीय रेलवे अस्पताल के सीएमएस डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि 15 जून को तबीयत खराब हुई थी। वर्कशॉप को सैनिटाइज कराया गया है।

दो टीमों ने 162 संदिग्धों की स्क्रीनिंग

सीएमओ डॉ. वीके शुक्ल ने बताया कि शुक्रवार को 300 बेड अस्पताल में दो टीमों ने 162 संदिग्धों की स्क्रीनिंग की गई। अस्पताल में एमएमयू के माध्यम से 256 लोगों के सैंपल लिए गए। उन्हें जांच के लिए आईवीआरआई भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed