फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Negligence during menstruation increases infection: Dr. Rupali

मासिक धर्म में लापरवाही से बढ़ता है संक्रमण : डॉ. रूपाली

Wed, 27 May 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 27 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Negligence during menstruation increases infection: Dr. Rupali
बरेली। बरेली। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बरेली कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नगरीय स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा अधिकारी डॉ. रूपाली द्विवेदी ने बताया कि आज भी 60 फीसदी महिलाएं मासिक धर्म के दौरान कपड़े का उपयोग करती हैं। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ता है, जो पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज का कारण बन सकता है।
विज्ञापन


डॉ. द्विवेदी ने जागरूकता की कमी को सर्वाइकल और स्तन कैंसर के बढ़ते मामलों का मुख्य कारण बताया। उन्होंने एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स से उनकी शारीरिक समस्याओं पर चर्चा की और समाधान सुझाए। मासिक धर्म में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। शरीर में होने वाले बदलावों के प्रति सचेत रहने के लिए कहा। बिना डॉक्टर की सलाह के कोई दवा न लेने पर जोर दिया। बाल झड़ने और नाखूनों के खराब होने को अपर्याप्त पोषण का संकेत बताया। संतुलित आहार में चने, सलाद, ड्राई फ्रूट, आयरन और फाइबर शामिल करने की सलाह दी। सफेद पानी की समस्या पर उन्होंने कहा कि मासिक धर्म से पहले यह सामान्य है, पर अत्यधिक रिसाव होने पर डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
विज्ञापन


व्यायाम और शारीरिक जागरूकता की प्रेरणा
बरेली कॉलेज के जूलॉजी विभाग की प्रोफेसर बीनम सक्सेना ने एनसीसी गर्ल्स कैडेट को शारीरिक व्यायाम के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बिना खाए कॉलेज आने और जंक फूड खाने को खून की कमी का प्रमुख कारण बताया। डॉ. रूपाली ने पढ़ाई के दौरान बच्चों में गर्दन और बढ़ती उम्र की महिलाओं में कमर की समस्या पर बात की। उन्होंने नियमित व्यायाम या योग से शरीर को स्ट्रेच करने और योग से पहले वार्म-अप करने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल-जवाब-
सवाल : चेहरे पर संक्रमण है, इससे कैसे स्वयं को बचाऊं। - दुर्गा, छात्रा
जवाब : धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन अवश्य लगाएं, दिन में उठते ही मुंह न धोएं, आपके प्राकृतिक तेल चेहरे के लिए अच्छा है। रात को चेहरा अवश्य साफ करें।
सवाल : सुबह उठते ही शरीर निष्क्रिय पड़ जाता है। -माही सक्सेना
जवाब : सुबह शरीर का उठने से पहले निष्क्रिय होना, एक संकेत है कि शरीर में आयरन की कमी है, अपनी डाइट में सुधार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed