{"_id":"679406f4634c12025e064c1c","slug":"negis-brilliant-innings-leads-to-rcc-semi-finals-due-to-abhisheks-lethal-bowling-bareilly-news-c-4-bly1015-567635-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अभिषेक की घातक गेंदबाजी से आरसीसी सेमीफाइनल में नेगी की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अभिषेक की घातक गेंदबाजी से आरसीसी सेमीफाइनल में नेगी की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत
विज्ञापन
बरेली। पत्रकार क्रिकेटर्स क्लब की ओर से शकुंतला देवी मेमोरियल टी-20 प्राइजमनी क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। आरसीसी की ओर से अभिषेक द्विवेदी ने चार ओवरों में मात्र 11 रन देकर चार विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई।
पहला मुकाबला रवि ब्रदर्स दिल्ली और ओएसिस क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने उतरे ओएसिस क्रिकेट क्लब को रवि ब्रदर्स दिल्ली ने 177 रनों का लक्ष्य दिया। रवि ब्रदर्स दिल्ली के बल्लेबाज सिद्धार्थ ने 42 रनों ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं उनका साथ दे रहे नीरज भाटी ने नाबाद 33 रनों का योगदान दिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरा ओएसिस क्रिकेट क्लब महज 125 रन ही बना पाया। इसके साथ रवि ब्रदर्स दिल्ली ने मुकाबले को 51 रनों से जीत हासिल कर अपने नाम किया। ओएसिस की ओर से जुनैद ने सर्वाधिक 36 रनों की पारी खेली। रवि ब्रदर्स की ओर से दिव्यांशु ने तीन व अंकित-नीरज ने दो-दो विकेट झटके।
दूसरा मुकाबला एमएलसीसी और आरसीसी के मध्य खेला गया। इसमें एमएलसीसी ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। जवाब में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीसी ने 20 ओवर में 134 रनों का लक्ष्य रखा l आरसीसी के स्टार बल्लेबाज दीक्षांशु नेगी ने 59 रनों की शानदार पारी खेली। एमएलसीसी की ओर से कृष्ण मोहन ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में मात्र 12 रन देकर छह विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमएलसीसी की पारी 68 रनों पर ही सिमट गई। आरसीसी की ओर से अभिषेक द्विवेदी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवरों में मात्र 11 रन देकर चार विकेट लिए l इस मौके पर आरसीसी ने 66 रनों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
क्लब के अध्यक्ष सुनील सक्सेना और सचिव प्रशांत रायजादा ने बताया कि शनिवार को पहला मुकाबला एसआरएमएस और टीचर्स क्रिकेट क्लब के बीच होगा। वहीं दूसरा मुकाबला गज ग्रीन्स और आईकेरेड के मध्य खेला जाएगा। शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में मुनाजिर नियाजी और पिंटू चौधरी ने अंपायर की भूमिका निभाई। इस दौरान स्कोरिंग साईं सक्सेना ने की l संवाद