{"_id":"5ede98168ebc3e909f68fe85","slug":"necessary-work-done-in-first-day-in-courts-opened-after-two-and-a-half-months-bareilly-news-bly4085688177","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई महीने बाद खुलीं अदालतों में पहले दिन निपटे जरूरी काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई महीने बाद खुलीं अदालतों में पहले दिन निपटे जरूरी काम
विज्ञापन
कोर्ट आए वादकारियों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही दिया गया प्रवेश।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहर बाद वकीलों ने शोकसभा कर अदालतों में नहीं किया काम
विज्ञापन
बरेली। ढाई महीने बाद सोमवार को सभी अदालतें खुल गईं, लेकिन जरूरी काम ही निपटाए गए। दोपहर बाद वकीलों ने शोकसभा कर अदालतों में काम बंद कर दिया।
अदालतों में दो गेट से ही आने-जाने की व्यवस्था की गई थी। दोनों गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद ही लोगों को परिसर में प्रवेश दिया गया, लेकिन न्यायालयों में केवल वादकारियों और वकीलों को ही प्रवेश की अनुमति दी गई। प्रवेश से पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई और हाथ सैनिटाइज कराए गए। अदालतों में पहले दिन जमानतों के अलावा आवश्यक कामकाज ही हुआ। दोपहर डेढ़ बजे बार एसोसिएशन की ओर से शोक सभा का आयोजन कर वकील तेजबहादुर गंगवार और बीडी मिश्र के निधन पर दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद वकीलों ने अदालतों में कामकाज नहीं किया।