फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   nearby 43 lakh saplings will be planted in the bareilly under Van Mahotsav

Bareilly News: वन महोत्सव के तहत लगाए जाएंगे 42.73 लाख पौधे, जिले में 12 हजार स्थान चिह्नित

Thu, 20 Jul 2023 05:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Jul 2023 05:49 PM IST
सार

वन विभाग की अलग-अलग नर्सरियों में 65 लाख से ज्यादा पौधे तैयार हैं। पौधरोपण के लिए करीब 12 हजार स्थान चिह्नित किए गए हैं। 

विज्ञापन
nearby 43 lakh saplings will be planted in the bareilly under Van Mahotsav
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन महोत्सव के तहत बरेली जिले में इस बार 42.73 लाख पौधे रोपे जाएंगे। वन विभाग की अलग-अलग नर्सरियों में 65 लाख से ज्यादा पौधे तैयार हैं। पौधरोपण के लिए करीब 12 हजार स्थान चिह्नित किए गए हैं। 22 जुलाई को आईवीआरआई में वन महोत्सव के तहत वृहद पौधरोपण किया जाएगा। अभियान के दौरान 22 जुलाई से 15 अगस्त तक 26 विभाग पौधरोपण में हिस्सा लेंगे। सभी विभागों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है।

विज्ञापन


जिले में वन विभाग के पास वनभूमि नहीं है। ऐसे में इस बार वन विभाग नहरों और तालाबों के किनारे, ग्राम पंचायतों और सरकारी भूमि पर पौधरोपण करेगा। 63 हजार से ज्यादा पौधे रोपने के लिए जिले में 82 स्थान चिह्नित किए हैं। सबसे ज्यादा ग्राम्य विकास विभाग को 21.50 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है। इनमें फलदार, छायादार और औषधीय पौधे शामिल होंगे। वन विभाग को पौधरोपण के लिए शासन से करीब 1.60 करोड़ रुपये का बजट मिला है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: होटल में मंगेतर के साथ ठहरा था युवक, रात में तबीयत बिगड़ी और हो गई मौत; पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पौधे रोपने का लक्ष्य

पर्यावरण विभाग 82,000, राजस्व विभाग 181000, पंचायती राज विभाग 2,19,000, आवास विकास विभाग 6,000, औद्योगिक विकास 9,000, नगर विकास 92,000, लोक निर्माण विभाग 14,000, जल शक्ति विभाग 15,000, रेशम विभाग 25,000, कृषि विभाग 4,30,000, पशुपालन विभाग 8,000, सहकारिता विभाग 9,520, उद्योग विभाग 11,000, ऊर्जा विभाग 6,580, माध्यमिक शिक्षा 13,000, बेसिक शिक्षा 21,000, प्राविधिक शिक्षा 6,000, उच्च शिक्षा 24,000, श्रम विभाग 3,600, स्वास्थ्य विभाग 12,000, परिवहन विभाग 3,400, रेलवे विभाग 15,000, रक्षा विभाग 6,000, उद्यान विभाग 2,66,000, पुलिस विभाग 7,980।

डीएफओ समीर कुमार ने बताया कि जिले को इस बार 47.73 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। वन विभाग समेत 27 विभाग 22 जुलाई से 15 अगस्त तक पौधे रोपेंगे। वन विभाग ने पौधरोपण के लिए 87 स्थान चिह्नित किए हैं। अन्य विभाग करीब 12 हजार स्थानों पर पौधे रोपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed