फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   NCC Training Academy to be set up to shape the future of the youth.

Bareilly News: युवाओं का भविष्य संवारने के लिए बनेगी एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी

Wed, 19 Aug 2026 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 19 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
NCC Training Academy to be set up to shape the future of the youth.
बरेली। जिले में युवाओं को एनसीसी प्रशिक्षण से जोड़ने और उन्हें अनुशासित कैडेट के रूप में तैयार करने के लिए प्रशिक्षण अकादमी स्थापित करने की कवायद तेज हो गई है। 21 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल होशियार सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर अकादमी के लिए शहर के आसपास पांच से छह एकड़ भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। जिला प्रशासन से जमीन मिलने के बाद अकादमी के निर्माण की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन



पत्र में कमान अधिकारी ने बताया कि 21 यूपी बटालियन एनसीसी मुख्यालय, बरेली के नजदीक एनसीसी प्रशिक्षण अकादमी स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है। अकादमी का निर्माण होने से बरेली एवं आसपास के जिलों के एनसीसी कैडेटों को प्रशिक्षित कर उन्हें देश सेवा के लिए तैयार किया जा सकेगा। अकादमी के लिए पांच-छह एकड़ भूमि की आवश्यकता बताई गई है। पत्र में वर्ष 2003 में शासन की ओर से जारी आदेश का भी उल्लेख किया गया है। इसके तहत एनसीसी के लिए कंपोजिट कॉम्प्लेक्स में कार्यालय भवन, आवासीय भवन और स्टोर समेत अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन

शिविर लगाने के लिए भटकते हैं जिम्मेदार
जिले में एनसीसी की कोई अकादमी न होने से शिविर लगाने के एनसीसी के जिम्मेदारों को निजी शिक्षण संस्थानों से अनुरोध करना पड़ता है। अकादमी बनने के बाद शिविर व अन्य प्रशिक्षणों के लिए दूसरों पर निर्भरता खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर

कमान अधिकारी के मुताबिक, एनसीसी प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, शारीरिक दक्षता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना है। यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को भविष्य में सेना और अन्य सुरक्षा सेवाओं के लिए भी बेहतर तैयारी का अवसर मिल सकेगा।




वर्जन
डीएम को पत्र भेजकर भूमि अकादमी के लिए भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। बीते दिनों मुख्य विकास अधिकारी ने अकादमी स्थापित कराने को लेकर जानकारी भी मांगी थी, जो उपलब्ध करा दी गई हैं। - कर्नल होशियार सिंह, कमान अधिकारी
नगरीय इलाके के पास मुख्य मार्ग पर जमीन खोजी जा रही है। अभिलेखों में भूमि मिलने पर मौके की स्थिति देखी जाएगी, फिर आवंटन किया जाएगा। - देवयानी, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed