फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   NCB and STF arrested opium smuggler of Jharkhand more than two kg afeem recovered

बरेली: एनसीबी और एसटीएफ ने झारखंड के अफीम तस्कर को किया गिरफ्तार, दो किलो से अधिक माल बरामद

Sun, 31 Oct 2021 09:54 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 31 Oct 2021 09:54 PM IST
सार

एनसीबी और एसटीएफ की टीम मुराद अहमद को तलाश रही है। पुलिस ने परगवां में उसके घर दबिश दी लेकिन सभी पुरुष फरार मिले।

विज्ञापन
NCB and STF arrested opium smuggler of Jharkhand more than two kg afeem recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने झारखंड के जनपद खूंटी की तहसील माहिल के गांव पेरका निवासी अफीम तस्कर डेविड मुंडा को बरेली में लाल फाटक के पास से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 2.20 किलोग्राम अफीम, दो मोबाइल, आधार कार्ड और 510 रुपये बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


एसटीएफ के मुताबिक डेविड काफी समय से झारखंड से अफीम लगाकर कैंट और उसके आसपास के इलाके में सप्लाई कर रहा था। शनिवार को उसके अफीम लेकर आने की जानकारी मिली तो एनसीबी और एसटीएफ लखनऊ की टीम उसका पीछा करते हुए बरेली तक पहुंच गई। तलाशी में उसके पास से 2.20 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। 
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान डेविड ने बताया कि वह झारखंड से बड़े पैमाने पर अफीम की तस्करी करने वाले गैंग का सदस्य है। वह अपने गांव के ही जेम्स से अफीम खरीदकर जगह-जगह सप्लाई करता है। यहां वह कैंट के गांव परगवां में मुराद अहमद को सप्लाई देने आया था। अब एनसीबी और एसटीएफ की टीम मुराद अहमद को तलाश रही है। पुलिस ने परगवां में उसके घर दबिश दी लेकिन सभी पुरुष फरार मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed