फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Naxalism imprinted on peasant movement in Punjab

पंजाब में किसान आंदोलन पर नक्सलवाद की छाप

Tue, 15 Dec 2020 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Naxalism imprinted on peasant movement in Punjab
आईएमए सभागार में भाजपा मंडल प्रभारी की बैठक समीक्षा करते भाजपा प्रदेश अघ्यक्ष स्वतंत्र देव सिहं, साथ में रजनी कांत माहेश्वरी व कर्मवीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- आंदोलन की आड़ में गुंडों को संरक्षण दे रही है सरकार
विज्ञापन

यूपी में कोई असर नहीं, किसानों की स्वतंत्रता से नहीं होने देंगे खिलवाड़

बरेली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पंजाब से एक षडयंत्र के तहत किसान आंदोलन शुरू किया गया है। जिस तरह पंजाब में इस आंदोलन से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370, आतंकवादियों को रिहा करने और नागरिकता कानून जैसे मुद्दे उठ रहे हैं, उससे इस आंदोलन पर नक्सलवाद की छाप साफ दिख रही है। उन्होंने कहा कि खुद पंजाब सरकार भी गुंडों को संरक्षण दे रही है, इसीलिए उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन का कोई असर नहीं है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को आईएमए हॉल में पार्टी की समीक्षा बैठक के बीच आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। इस दौरान उन्होंने किसान आंदोलन के साथ कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी विरोधी दलों को घेरा। सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यूपी में कभी खुलेआम गुंडे एके 47 लेकर घूमते थे लेकिन अब वे जेल में हैं और उनके घरों पर बुलडोजर चला दिए गए हैं। कांग्रेस हमेशा झूठों के आधार पर झूठ बोलने की व्यूह रचना करती रही है। इतने समय कांग्रेस का शासन रहने के बावजूद खेती को उद्योग का दर्जा देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसी भी कीमत पर किसानों की स्वतंत्रता से खिलवाड़ नहीं होने देगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीनों कानून किसानों के हित में बनाए गए हैं। भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता किसानों के बीच जाकर उन्हें इसकी जानकारी दे रहे हैं। प्रदेश में किसानों की रैलियां भी की जा रही हैं। पहले तो प्रदेश में किसानों को यूरिया के लिए भी लाठियां खानी पड़ती थीं लेकिन अब ऐसा नहीं है। पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। बंगाल में पार्टी की जीत को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें मंडल प्रभारी

बरेली। आईएमए हॉल में सात संगठन जिलों की समीक्षा बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंडल प्रभारियों को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ 2022 के चुनाव की तैयारी में जुटने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मंडल प्रभारी का पद बहुत अनुभवी कार्यकर्ताओं को दिया गया है, उन्हीं पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि वे कार्यकर्ताओं का निर्माण करने के साथ संगठन को मजबूत बनाएं।
स्वतंत्र देव सिंह ने बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, आंवला और पीलीभीत के मंडल प्रभारियों की बैठक में उनके दायित्वों को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि मंडल प्रभारियों को कार्य विस्तार पर चर्चा करने के साथ क्षेत्र के सभी वर्गों और समाज के लोगों को कार्यकर्ता बनाकर भाजपा का विस्तार करना है। उन्होंने उन्हें सप्ताह में एक बार मंडल प्रवास करने के साथ बूथ और संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए।
प्रदेश अध्यक्ष ने पहले सत्र में शाहजहांपुर जिला व महानगर और बदायूं और दूसरे सत्र में बरेली व महानगर, आंवला और पीलीभीत जिले के मंडल प्रभारियों की बैठक ली। समीक्षा बैठक में प्रदेश के सह संगठन महामंत्री कर्मवीर, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष केएम अरोरा, आंवला अध्यक्ष वीर सिंह पाल, पीलीभीत के जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, शाहजहांपुर से डीपीएस राठौर, हर्षवर्धन आर्य, गुलशन आनंद, बंटी ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, संजीव शर्मा, आदेश प्रताप सिंह आदि के साथ सातों जिलों के मंडल प्रभारियों ने हिस्सा लिया।

पूरन लाल लोधी के निवास पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष

बरेली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पिछड़ा पूरन लाल लोधी के निवास पर एक निजी कार्यक्रम में भी पहुंचे जहां हाल ही में परिणय सूत्र में बंधी उनकी बेटी को आशीर्वाद दिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं के बारे में पूछा। इस दौरान सीबीगंज मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश लोधी, राजन श्रीवास्तव, नंदलाल लोधी, योगेंद्र कुमार, सभासद वेदराम मौर्या, सुखदीश कश्यप, सोमेश्वर प्रसाद, केपी मौर्य आदि मौजूद रहे। युवा संगठन प्रमुख पवन मिश्रा के आवास पर भी वह कार्यकर्ताओं से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed