{"_id":"68dae2edf82ef1e93601b256","slug":"nawabganj-sugar-mill-to-be-auctioned-for-rs-168-crore-due-bareilly-news-c-4-vns1074-736111-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 168 करोड़ बकाया, नीलाम होगी नवाबगंज चीनी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 168 करोड़ बकाया, नीलाम होगी नवाबगंज चीनी मिल
विज्ञापन
नवाबगंज तहसीलदार ने जिलाधिकारी को फैक्टरी के मूल्यांकन के लिए भेजा प्रस्ताव
बरेली। बकाया भुगतान न अदा करने वाली नवाबगंज चीनी मिल के नीलाम करने की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है। बहेड़ी और नवाबगंज चीनी मिलों पर 168.11 करोड़ रुपये बाकी है। नवाबगंज ने पिछले पेराई सीजन का किसानों को एक रुपया तक चुकता नहीं किया है। बहेड़ी व नवाबगंज चीनी मिलों पर 38,742 किसानों के कुल 165.22 करोड़ रुपये बाकी है, जबकि शेष 2.89 करोड़ रुपये गन्ना समितियों के हैं।
नवाबगंज की ओसवाल-ओवरसीज लिमिटेड चीनी मिल को नीलाम करने के संबंध में उसका मूल्यांकन करने को तहसील प्रशासन ने डीएम को प्रस्ताव भेज दिया है। इसकी नीलामी से प्राप्त होने वाली रकम से किसानों के गन्ने का बकाया मूल्य भुगतान किया जाएगा। वर्ष 2024-25 के पेराई सत्र में नवाबगंज ने 8,742 किसानों से 39.45 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा था। इसमें किसानों को कोई भुगतान नहीं किया है। यही नहीं, नवाबगंज चीनी मिलने पेराई सत्र 2023-24 में 17,862 किसानों से 107.12 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा था। इसमें अभी तक 18.64 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है।
इसी तरह बहेड़ी की केसर इंटरप्राइजेज लिमिटेड चीनी मिल ने पिछले पेराई सत्र में 35,185 किसानों से 218.12 करोड़ रुपये का गन्ना खरीदा था। जिसमें उसने 71.54 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। जबकि, 146.58 करोड़ रुपये अभी किसानों के बाकी हैं। इन दोनों चीनी मिलों की यह स्थिति तब है, जब इनके विरुद्ध गन्ना आयुक्त भू-राजस्व की भांति वसूली करने को आरसी जारी कर चुके हैं। इसके बाद भी जब इन दोनों चीनी मिलों ने किसानों का बकाया अदा नहीं किया तो इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई। संवाद
विज्ञापन
-- -- -
8,900 क्विंटल चीनी की होगी नीलामी
नवाबगंज तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह ने बताया कि ओसवाल-ओवरसीज लिमिटेड चीनी मिल पर किसानों का दो पेराई सत्र का कुल 58.09 करोड़ रुपये बाकी है। उन्होंने बताया कि मिल के गोदाम में 8,900 क्विंटल चीनी मौजूद है। इसे गन्ना विभाग के अधिकारियों ने सील कर दिया है। इसकी कीमत 3.37 करोड़ रुपये है। जिसकी नीलामी की तारीख 25 सितंबर लगाई थी, लेकिन नीलामी में कोई नहीं आया। अब फिर नीलामी की तारीख तय करेंगे। तहसीलदार ने बताया कि चूंकि किसानों का बकाया अधिक है, इसलिए उन्होंने फैक्टरी को नीलाम करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसकी नीलामी करने के लिए चीनी मिल का मूल्यांकन करने को प्रस्ताव डीएम के यहां भेजा है।
-- -
फार्म हाउस के मूल्यांकन को दोबारा भेजा प्रस्ताव
बहेड़ी तहसीलदार भानु प्रताप सिंह ने बताया कि केसर इंटरप्राइजेज लिमिटेड चीनी मिल पर 182 करोड़ रुपये किसानों का बाकी था। सख्ती करने के बाद मिल प्रबंधन ने चीनी बेचकर करीब 22 करोड़ रुपये का भुगतान किया भी है। मिल वालों ने शेष बकाया भुगतान के संबंध में महीने वार स्टेटमेंट बनाकर दिया है। उन्होंने बताया कि चीनी मिल का फार्म हाउस सीज है, इसके मूल्यांकन के लिए दोबारा प्रस्ताव डीएम को भेज दिया है।
वर्जन-
नवाबगंज व बहेड़ी चीनी मिलों पर 168.11 करोड़ बाकी है। नवंबर से पेराई सत्र शुरू होने जा रहा है। इसमें बकाएदार चीनी मिल इस बार गन्ना खरीदेंगी या नहीं, यह अंतिम निर्णय गन्ना आयुक्त स्तर से होना है। - दिलीप कुमार सैनी, जिला गन्ना अधिकारी
................................
28 से चलेगी बहेड़ी की चीनी मिल
बरेली। जिला गन्ना अधिकारी दिलीप कुमार सैनी ने बताया कि पेराई सत्र शुरू करने के लिए चीनी मिलों ने तारीखें प्रस्तावित कर दी हैं। इसमें बहेड़ी की केसर इंटरप्राइजेज ने 28 अक्तूबर, फरीदपुर की द्वारिकेश ने 30 अक्तूबर से पेराई सत्र चालू करने की तारीख दी है। इसी तरह सेमीखेड़ा मिल दो नवंबर से, मीरगंज पांच नवंबर से और नवाबगंज चीनी मिल ने 20 नवंबर की तारीख तय की हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार बहादुरगंज में स्थापित हुई त्रिवटीनाथ शुगर एंड कैमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड चीनी मिल सात नवंबर से चालू होना प्रस्तावित है। यह चीनी मिल बहेड़ी, भुड़िया क्षेत्र के 41 और पीलीभीत के 32 गांवों में 4,551 हेक्टेयर में लगी गन्ने की फसल खरीदेगी। संवाद