फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nawabganj Municipality President Shehla Tahir caste certificate revoked hanging sword of dismissal

बरेली: नवाबगंज पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर का जाति प्रमाण पत्र निरस्त, बर्खास्तगी की लटकी तलवार

Fri, 20 Aug 2021 11:33 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली 
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली  Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 20 Aug 2021 11:33 PM IST
सार

नवाबगंज नगर पालिका के अध्यक्ष का पद पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित था और स्वयं को पिछड़ी जाति मोमिन अंसार का बताकर ही शहला ताहिर ने चुनाव जीता था।

विज्ञापन
Nawabganj Municipality President Shehla Tahir caste certificate revoked hanging sword of dismissal
जाति प्रमाण पत्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन साल तक चली जांच पड़ताल के बाद बरेली के नवाबगंज नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष शहला ताहिर का जाति प्रमाणपत्र निरस्त कर दिया गया है। प्रशासन ने निरस्तीकरण का नोटिस उनके आवास पर चस्पा कर दिया। शहला की ओर से 30 दिन में अपना पक्ष नहीं रखे जाने पर पालिकाध्यक्ष पद से बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन


नवाबगंज नगर पालिका के अध्यक्ष का पद पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित था और स्वयं को पिछड़ी जाति मोमिन अंसार का बताकर ही शहला ताहिर ने चुनाव जीता था। प्रतिद्वंद्वी रहे भाजपा नेता नीरेंद्र सिंह राठौर ने उच्चाधिकारियों समेत शासन स्तर और पिछड़ा वर्ग आयोग से जाति प्रमाणपत्र को लेकर शिकायत की थी। 
विज्ञापन


उनका कहना था कि शहला ताहिर सामान्य वर्ग की हैं, जबकि उनके पति डॉ. मोहम्मद ताहिर पिछड़ी जाति के हैं। 
आयोग के आदेश पर बरेली के साथ ही उनके मूल निवास आगरा के जिलाधिकारी के स्तर से इसकी जांच की जा रही थी। तीन साल तक चली इस जांच में शहला ताहिर की ओर से पक्ष में कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही वह सुनवाई में पहुंचीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी रिपोर्ट आयोग को बरेली के जिलाधिकारी नितीश कुमार ने भेज दी थी। जिस पर अब शहला ताहिर की जाति की पुष्टि के सापेक्ष प्रमाण ना मिलने पर गठित समिति ने प्रमाण पत्र निरस्त करने का निर्णय लिया है। जिसका नोटिस जिला प्रशासन के निर्देश पर तहसीलदार ने शहला ताहिर के आवास पर चस्पा कर दिया है। 


बार-बार नोटिस देकर सुनवाई के लिए बुलाया गया पर अपना पक्ष रखने के लिए वह उपस्थित नहीं हुईं। जाति की पुष्टि के संबंध में कोई प्रमाण पत्र न मिलने से निरस्त कर दिया गया है। इसकी सूचना निर्वाचन आयोग को भेज दी है। नियमानुसार 30 दिन के भीतर वह अपना पक्ष प्रस्त़ुत कर सकती हैं। - नितीश कुमार, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed