फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nawabganj food factory raided, 50 lakh power theft caught

नवाबगंज की फूड फैक्टरी पर छापा 50 लाख की बिजली चोरी पकड़ी

Mon, 07 Sep 2020 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Nawabganj food factory raided, 50 lakh power theft caught
दीवार तुड़वाकर उसमें दबी केबल बाहर निकलवाते पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मेन केबल को दीवार में दबाकर दूसरे केबल के जरिए ली जा रही थी बिजली की सप्लाई

विज्ञापन
बरेली/नवाबगंज। फूड फैक्टरी में बिजली की केबल दीवार के भीतर डालकर लाखों की बिजली चोरी करने का मामला पकड़ा गया है। गोपनीय सूचना के बाद अधीक्षण अभियंता ग्रामीण की ओर से भेजी गई टीम ने छापा मारा तो मौके पर दीवार तोड़कर बाईपास केबल के जरिए बिजली चुराने का मामला पकड़ा गया। फूड फैक्टरी के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।
पॉवर कारपोरेशन ने रविवार को अवकाश होने के बावजूद चोरों के खिलाफ अभियान चलाया। कार्यवाहक चीफ इंजीनियर व एसई ग्रामीण एसटी जलील को गोपनीय सूचना मिली थी कि बिजौरिया में एक फैक्टरी में बड़े स्तर पर बिजली चोरी हो रही है। उन्होंने अन्य वितरण खंड से एक्सईएन ग्रामीण उमेश चंद सोनकर, एक्सईएन शहर अनुज गुप्ता, एसडीओ, जेई और विजिलेंस आदि स्टाफ छापा कार्रवाई के लिए खुद चयनित किया। स्टाफ को यह भी भनक नहीं लगने दी कि उसे कहां जाना है। क्योंकि बताया जाता है कि नवाबगंज स्टाफ इस चोरी से परिचित था इसलिए उसे छापा कार्रवाई से अलग रखा गया।
विज्ञापन

एसई ग्रामीण रविवार की दोपहर टीम लेकर सीधे बिजौरिया स्थित पशु आहार बनाने वाली स्टार फूड फैक्टरी पर पहुंचे। उन्होंने वहां कनेक्शन और मीटर चेक कराया, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। काफी देर बाद पता चला कि मीटर से पहले केबल दीवार में गई है। एसई ने दीवार तोड़ने के आदेश दिए तब स्टाफ ने सीढ़ी लगाकर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। इससे दीवार में मुख्य केबल से जुड़ा एक अन्य केबल भी दिख गया। इसी केबल के जरिए बिजली बाईपास कर फैक्टरी चलाई जा रही थी। यहां बता दें कि फैक्टरी मालिक जाकिर ने 56 केवीए क्षमता का कनेक्शन लिया हुआ है। उसने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह काफी समय से बिजली चोरी कर रहा था, लेकिन किसकी मिलीभगत से ऐसा काम रहा था यह नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक चीफ इंजीनियर ने बताया कि अलग तरीके से हो रही चोरी का असेसमेंट कराया जा जाएगा। करीब 50 लाख रुपये की चोरी सामने आई है, जिसकी वसूली करने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। फिलहाल फैक्टरी की सप्लाई लाइन बंद करा दी गई है। पिछले दिनों एसई ग्रामीण ने देवचरा के पास भोलापुर में एक कोल्ड स्टोरेज में सवा करोड़ रुपये की चोरी पकड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed