{"_id":"615f58298ebc3eb34c6bd701","slug":"nawabganj-drug-dealer-murdered-by-slitting-his-throat-in-haryana-nawabganj-news-bly462088055","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में नवाबगंज के दवा व्यापारी की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में नवाबगंज के दवा व्यापारी की गला रेतकर हत्या
विज्ञापन
युनूस अंसारी। (फाइल फोटो)
नवाबगंज। हरियाणा के यमुनानगर में मेडिकल स्टोर चलाने वाले नवाबगंज के यूनुस अंसारी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनका शव रात में कार में खून से लथपथ मिला। हरियाणा पुलिस ने शक के आधार पर यूनुस के एक साथी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सूचना पर परिजन नवाबगंज से यमुनानगर के लिए रवाना हो गए हैं।
नवाबगंज के मोहल्ला नई बस्ती पश्चिमी निवासी यूनुस अंसारी ने करीब तीन महीने पहले हरियाणा के यमुनानगर में मेडिकल स्टोर खोल लिया था। यमुनानगर में ही उनके बड़े भाई अलीम अंसारी एक निजी फैक्टरी में काम करते हैं। यूनुस अपने भाई के साथ ही रहते थे, जबकि उनकी पत्नी शादाब और बेटा अर्श नवाबगंज में रह रहे हैं। बुधवार रात वह अपनी कार से घर लौट रहे थे। देर रात लोगों ने यमुनानगर में थर्मल कॉलोनी के पास सड़क किनारे खड़ी कार में उनका खून से लथपथ शव पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन ने यूनुस की हत्या में किसी नजदीकी का हाथ होने की आशंका जताई है।

साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ
मामले में पुलिस ने यूनुस के एक बेहद करीबी साथी को हिरासत में लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने यूनुस और हिरासत में लिए युवक की कॉल डिटेल भी निकलवाई है। इसके साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन