फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Natural light and Dabur Vatika shampoo immortal Miss contest

अमर उजाला और डाबर वाटिका शैंपू मिस नेचुरल प्रतियोगिता

Sat, 19 Dec 2015 01:42 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 19 Dec 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
Natural light and Dabur Vatika shampoo immortal Miss contest
बरेली। एक्जीक्यूटिव क्लब शुक्रवार मॉडलिंग के प्रदर्शन का गवाह बना। शहर की युवतियों को रैंप पर कैटवॉक का मौका मिला तो उन्होंने प्रोफेशनल मॉडल को भी फेल कर दिया। एक से बढ़कर एक नेचुरल ब्यूटी ने खूब तालियां बटोरी। मौका था मिस नेचुरल प्रतियोगिता 2015 का। चार घंटे तक चले कार्यक्रम में 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले के लिए 10 मिस युवतियों का चयन किया गया।  
विज्ञापन

अमर उजाला और डाबर वाटिका शैंपू की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए युवतियों में खास उत्साह देखा गया। 120 प्रतिभागियाें का चयन आनलाइन और स्कूल से आए आवेदनाें के आधार पर किया गया।  जज शिक्षिका अंजली सक्सेना, नमृता यादव दास और ब्यूटी विशेषज्ञ रजनी ने दस युवतियों को फाइनल के लिए चुना है। बीबा फैशन ऑइकन  तृप्ति गुप्ता, सोना, रुपाली, वंशिका गुप्ता और निधि तोमर चुनी गईं। जबकि शिवा गंगवार को वाटिका शैंपू मिस नेचुरल विजेता और  इरम तसलीम को सिक्रेट टेंपटेशन स्टाइलिश चुना गया। तृप्ति त्रिपाठी ने एकरिंग से कार्यक्र म में जान डाल दी।  सभी प्रतिभागियाें को आकर्षक उपहार दिया गया। इसमें डाबर वाटिका शैंपू, मैक्सीटोस चिप्स, सिक्रेट टेंपटेशन, मॉर्डन स्टाइलिश एक्वालाइट फुटवियर (ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान)और फैशन पार्टनर बीबा का सहयोग रहा। फाइनल मुकाबला 12 जनवरी 2016 को लखनऊ में होगा।
विज्ञापन

.............................
ये पहुंचीं फाइनल में
याशिका अग्रवाल, वैशाली पटेल, सहर फातिमा, रीति सोनकर, विपिन, आंचल चौहान, खुशबू रानी, शिखा गंगवार, आयुषी, पुष्पांजलि
............................
फोटो
विजेताओं की बात

बालों से मिली पहचान
मैं अपने बालों को लेकर हमेशा सजग रहती हैं। इनकी केयर में कोई कमी नहीं छोड़ती। यही कारण है कि आज इन्हीं से मुझे पहचान मिली है। अमर उजाला का शुक्रिया।
- शिवा गंगवार, मिस नेचुरल

मैं स्टाइलिश हूं, आज पता चला
कॉलेज में स्टाइल आइकॉन बनकर कभी नहीं आई। लेकिन मेरे स्टाइल ने खिताब जीता है। आज पता चला कि मैं भी स्टाइलिश हूं।
- इरम तसलीम, सिक्रेट टेंपटेशन स्टाइलिश

रैंप पर चलकर मिली खुशी
पहली बार रैंप पर चलने का मौका मिला। प्रतिभा दिखाने का इससे अच्छा मौका नहीं हो सकता। फैशन आइकॉन बनकर खुशी हुई।
- तृप्ति गुप्ता, बीबा फैशन आइकॉन
..................
सभी के फोटो
जज बोले
ऐसे आयोजन समय-समय पर होते रहने चाहिए। छोटे शहरों की प्रतिभाशाली युवतियों के लिए आगे बढ़ने का यह शानदार मंच है।
- अंजली सक्सेना
इस प्रकार के आयोजनों से युवतियाें में हौसला बढ़ाता है। शहर में प्रतिभा की कमी नहीं है। बस उन्हें मंच पर लाने की जरूरत है।
- नमृता दास
अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है। सपना पूरा करने और भविष्य की उड़ान भरने के लिए अच्छा प्लेटफार्म हो ही नहीं सकता।
- रजनी गुप्ता
......................
नेचुरल ब्यूटी टिप्स
चेहरे पर शहद लगाने से सभी समस्या खत्म हाेंगी
बालों में सुबह तेल लगाए फिर एक घंटे बाद शैंपू करें
मेथी दानों को भिगोकर पीस लें, तब बालों में लगाएं
रूसी हटाने के लिए नींबू, तेल और पानी से मालिश करें
संतरे के छिलके को छांव में सुखाकर पीस लें, यह सबसे उत्तम फेसपैक है
-रजनी गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed