फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nathdham Township will be approved in the budget meeting of BDA

UP News: बरेली में बसेगी नाथधाम इंटीग्रेटेड टाउनशिप, कार्ययोजना तैयार; बीडीए की बजट बैठक में लगेगी मुहर

Mon, 19 Feb 2024 12:22 PM IST
Bareilly Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 19 Feb 2024 12:22 PM IST
सार

बीडीए की बजट बैठक में 20 फरवरी को नाथधाम टाउनशिप पर मुहर लगने के आसार हैं। अभियंताओं ने इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली है।

विज्ञापन
Nathdham Township will be approved in the budget meeting of BDA
बरेली विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की बजट बैठक में 20 फरवरी को नाथधाम टाउनशिप पर मुहर लगने के आसार हैं। अभियंताओं ने इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली है। मंडलायुक्त के सामने प्रस्तुतीकरण के बाद अनुमोदन कराने की तैयारी है।

विज्ञापन


नाथधाम इंटीग्रेटेड टाउनशिप के लिए तीन महीने से कवायद चल रही है। रामगंगा नगर, ग्रेटर बरेली परियोजनाओं की सफलता के बाद बीडीए ने बदायूं रोड पर रामगंगा नदी के पार नाथधाम टाउनशिप विकसित करने का खाका खींचा था। सर्वे शुरू हो चुका है। 
विज्ञापन


प्लॉट खरीदने के इच्छुक लोगों से आवेदन भी मांगे गए थे ताकि यह पता लग सके कि योजना कितनी सफल होगी। भूखंडों के लिए 650 से अधिक आवेदन ऑनलाइन आ चुके हैं। अधिकारी इससे उत्साहित हैं। नई टाउनशिप में चौड़ी सड़कों के साथ अति आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी: बरेली में बोले सीएम योगी- प्रदेश की तरक्की से ही उभरेगी विकसित भारत की तस्वीर

व्यावसायिक भूखंडों के साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मेडिकल हब, स्टेडियम, लाजिस्टिक हब बनेगा। लाजिस्टिक हब में बडे-बड़े वेयर हाउस बनाया जाना प्रस्तावित है। जरी-जरदोजी सेंटर भी बनाया जाएगा। रामगंगा के पार प्रस्तावित इस टाउनशिप का जुड़ाव बिनावर में गंगा एक्सप्रेसवे से होगा। बीडीए की बोर्ड बैठक में इस योजना पर मंथन होगा।

750 एकड़ क्षेत्रफल में प्रस्तावित है टाउनशिप
20 किलोमीटर दूरी होगी गंगा एक्सप्रेसवे से
15 किलोमीटर दूरी होगी स्मार्ट सिटी से

बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि नाथधाम टाउनशिप को तेजी से विकसित करने की कार्ययोजना बना रहे हैं। जल्द ही शहर के लोगों को नई टाउनशिप की सौगात देने की तैयारी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed