{"_id":"65ea28d0ff53b047770ee6e8","slug":"nath-corridor-when-work-stopped-pwd-remembered-about-noc-bareilly-news-c-4-noi1138-358618-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाथ कॉरिडोर : काम रुका तो पीडब्ल्यूडी को आई एनओसी की याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाथ कॉरिडोर : काम रुका तो पीडब्ल्यूडी को आई एनओसी की याद
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में शामिल नाथ कॉरिडोर के काम में रेलवे की एनओसी (अनापत्ति प्रमाणपत्र) का पेच फंस गया है। पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) सुभाषनगर में जिस सड़क को नगर निगम का समझ रहा था, वह रेलवे की निकली। रेलवे के अधिकारियों ने अनुमति न होने का हवाला देते हुए बुधवार को काम रुकवा दिया तो अधिकारियों को एनओसी की याद आई। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल, काम रोक दिया गया है। अब रेलवे से एनओसी लेने के बाद ही काम शुरू किया जाएगा।
नाथ कॉरिडोर के तहत सुभाषनगर में तपेश्वरनाथ मंदिर तक रास्ता तैयार किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था ने सड़क के चौड़ीकरण के लिए बुधवार को सुभाषनगर पुलिया के पास से जेसीबी से खोदाई शुरू की। इस दौरान रेलवे का ओएफसी (ऑप्टिकल फाइबर केबल) कट गया था। मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारियों ने काम रुकवा दिया था।
कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने नगर निगम से अनुमति लेने की बात कही। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि जिस सड़क पर काम किया जा रहा है वह रेलवे की है। रेलवे ने कार्यदायी संस्था पर 1.25 लाख रुपये का जुर्माना भी डाला था। इसके साथ ही नाथ कॉरिडोर का काम रोक दिया गया। कार्यदायी संस्था के लोग मशीन आदि सामान ले गए। अब रेलवे की तरफ से एनओसी मिलने के बाद ही वहां काम शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
वर्जन
जिस सड़क पर खोदाई की गई है, नगर निगम ने उसे अपना बताया था। कोई गलतफहमी रही होगी। फिलहाल, अब रेलवे से एनओसी ली जाएगी। इसके बाद ही काम शुरू किया जाएगा। एनओसी के लिए रेलवे को पत्र लिखा जा रहा है। - नारायण सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी