फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nath Corridor: Lines and electric poles will be shifted for Rs 3.34 crore

नाथ कॉरिडोर : 3.34 करोड़ से शिफ्ट होंगी लाइनें और बिजली के खंभे

Tue, 24 Dec 2024 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Nath Corridor: Lines and electric poles will be shifted for Rs 3.34 crore
बरेली। नाथ कॉरिडोर को सुंदर बनाने के लिए बिजली के खंभे, एचटी व एलटी लाइनें और ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के लिए बिजली निगम को 3.34 करोड़ रुपये की जरूरत है। कॉरिडोर के सर्वे के बाद बिजली निगम ने एस्टीमेट तैयार कर लिया है। इसे लोक निर्माण विभाग और बीडीए को भेज दिया है। धनराशि मिलने के बाद लाइनें, खंभे और ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के सात नाथ मंदिरों को जोड़ने के लिए पहले से काम चल रहा है। पिछले दिनों बीडीए, पीडब्ल्यूडी, बिजली निगम, जल निगम समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बैठक की थी। इस दौरान निर्देश दिए थे कि नाथ कॉरिडोर को सुंदर बनाने के लिए सभी विभाग सर्वे कर तय कर लें कि कहां-कहां क्या-क्या काम होने हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम ने सातों नाथ मंदिरों के कॉरिडोर का सर्वे करने के बाद लाइनों, ट्रांसफार्मरों और बिजली के खंभों को शिफ्ट करने की कार्ययोजना तैयार करने के साथ एस्टीमेट भी बना लिया है। लाइनाें और ट्रांसफार्मरों को शिफ्ट करने के लिए सबसे ज्यादा 1.20 करोड़ रुपये का खर्च त्रिवटीनाथ से धोपेश्वरनाथ मंदिर के बीच बनने वाले कॉरिडोर पर आएगा। सबसे कम 15 लाख रुपये का खर्च पशुपतिनाथ से तपेश्वरनाथ मंदिर के बीच बनने वाले कॉरिडोर पर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



---------
मॉडल होंगी सड़कें, बढ़ सकता है खर्च
सातों नाथ मंदिराें को आपस में जोड़ने के लिए बनाए जा रहे कॉरिडोर की सड़कों को मॉडल बनाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग सड़कों का चौड़ीकरण शुरू करा चुका है। कई स्थानों पर बिजली लाइनें, पोल और ट्रांसफार्मर बाधा बन रहे थे। इस कारण अब इनको भी शिफ्ट किया जाएगा। योजना के अनुसार एचटी और एलटी लाइनों के साथ-साथ बिजली के खंभे सड़क के फुटपाथ से कम से कम डेढ़ मीटर दूर किए जाएंगे। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह संभावित एस्टीमेट है। खर्च बढ़ या फिर घट भी सकता है।


------
कहां आएगा कितना खर्च
त्रिवटीनाथ से वनखंडीनाथ- 32 लाख
अलखनाथ से मढ़ीनाथ- 48 लाख
तपेश्वरनाथ से मढ़ीनाथ- 44 लाख
वनखंडीनाथ से पशुपतिनाथ- 52 लाख
पशुपतिनाथ से तपेश्वरनाथ- 15 लाख
धोपेश्वरनाथ से तपेश्वरनाथ- 23 लाख
त्रिवटीनाथ से धोपेश्वरनाथ- 120 लाख

------
नाथ कॉरिडोर में बिजली की 11 केवी और एलटी लाइनों के साथ खंभों और ट्रांसफार्मरों को शिफ्ट किया जाना है। सर्वे के बाद एस्टीमेट बनाकर लोक निर्माण विभाग और बीडीए को भेज दिया गया है। बजट मिलने के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा। खर्च बढ़ या फिर घट भी सकता है।
- सुरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता तृतीय खंड/नोडल अधिकारी
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed