फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nath Corridor is waiting for light for five months

Bareilly News: नाथ कॉरिडोर को पांच माह से उजाले का इंतजार

Thu, 22 May 2025 06:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Nath Corridor is waiting for light for five months
विज्ञापन


बरेली। नाथ कॉरिडोर को पांच माह से उजाले का इंतजार है। स्ट्रीट लाइटें लगे पांच माह बीत गए, पर अब तक वे रोशन नहीं हो सकीं। पीडब्ल्यूडी ने ये लाइटें लगवाई थीं। इनका हस्तांतरण नगर निगम को होना है। इसके लिए पत्राचार चल रहा है। अफसर इसी में व्यस्त हैं।

शहर के सात नाथ मंदिरों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए शासन ने नाथ कॉरिडोर परियोजना के तहत चौड़ी सड़कों के निर्माण और उनके सुंदरीकरण आदि की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को सौंपी थी। इसके लिए 44 करोड़ रुपये आवंटित किए। इसमें से 3.88 करोड़ रुपये स्ट्रीट लाइट के लिए दिए गए। पीडब्ल्यूडी के यांत्रिक खंड ने स्ट्रीट लाइटें लगवाईं। इनके कनेक्शन भी हो गए हैं। कुछ दिन ये लाइटें रोशन भी रहीं, पर बाद में इनको बंद कर दिया गया, क्योंकि ये नगर निगम को हस्तांतरित नहीं हुई हैं। पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार ने नगर निगम के प्रकाश विभाग को इसके लिए पत्र भेजा है, पर अब तक हस्तांतरण नहीं हो सका है।
विज्ञापन



यहां लगाई गई हैं लाइटें
हार्टमन पुल से रामलीला मैदान तक, मढ़ीनाथ क्राॅसिंग से सिटी श्मशान भूमि तक, किला क्राॅसिंग से अलखनाथ मंदिर होते हुए चौधरी तालाब तक, कुदेशिया क्राॅसिंग से नैनीताल रोड, त्रिवटीनाथ मंदिर होते हुए धर्मकांटा चौराहे तक, कुदेशिया क्राॅसिंग से हार्टमन पुल तक, चौरासी घंटा मंदिर में मणिनाथ तक। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



--
नगर निगम को लाइटें हस्तांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होते ही नगर निगम जिम्मेदारी संभालेगा और मार्ग जगमग हो जाएंगे। - अनिल कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी यांत्रिक खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed