फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   'Nate' is coming in to hold hidden viruses in the blood

‘नैट’ से पकड़ में आ रहे हैं खून में छिपे वायरस

Sun, 08 Oct 2017 01:55 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sun, 08 Oct 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
आईएमए ब्लड बैंक की ओर से नैट जांच के बाद उपलब्ध कराए जा रहे सुरक्षित खून की विशेषता बताने के लिए प्रेसवार्ता की गई। इसमें शामिल ब्लड बैंक के चेयरमैन डॉ. अजय भारती ने कहा कि आईएमए नैट जांच से सबसे सुरक्षित ब्लड मरीजों को मुहैया करा रहा है, जबकि शहर के अन्य ब्लड बैंकाें में यह सुविधा नहीं है। इससे जांचा गया खून काफी किफायती दाम पर यहां उपलब्ध है, जबकि अन्य शहरों में इसकी कीमत दो हजार से अधिक है। 
 प्रेसवार्ता में आईएमए ब्लड बैंक के पूर्व चेयरमैन डॉ. अजीत साहनी ने बताया कि नैट खून में मौजूद ऐसे वायरस के एंटीबॉडी की जांच करता है जो एलाइजा मशीन से छूट जाती है। आईएमए ब्लड बैंक निदेशक डॉ. अंजू उप्पल ने बताया कि एचआईवी और हेपेटाइटिस जैसी खतरनाक बीमारियों को नैट टेस्ट से पकड़ना काफी आसान हो जाता है, क्याेंकि इनके वायरस को पकड़ने की अवधि एलाइजा में 20 से 82 दिन बाद है जबकि नैट में यह 6 से 15 दिन में ही पकड़ में आ जाते हैं। आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि शहर के अन्य ब्लड बैंकाें को भी नैट सुविधा लेने के लिए कहा गया है, लेकिन अभी कहीं से कोई जवाब नहीं मिला है। 
विज्ञापन

350 मरीज मुसीबत में पड़ने से बचे 
निदेशक डॉ. अंजू उप्पल और एमओ डॉ. जेपी सेठी ने बताया कि एक साल में 40 हजार 701 ब्लड सैंपल की जांच नैट मशीन से की गई है। एलाइजा जांच से बचकर निकले सैंपल नैट मशीन की जांच में पकड़े गए। 115 ऐसे सैंपल पाए गए हैं, जिनमें एचआईवी और हेपेटाइटिस पाया गया है। इनको नष्ट कराया गया है। अगर यह प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और खून के माध्यम से मरीजाें को चढ़ता तो करीब 350 लोग प्रभावित होते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed